टीम इंडिया का साल 2026 का वनडे शेड्यूल का कार्यक्रम घोषित, खेलेगी 18 वनडे मैच, इन 6 टीमों से होगी भिड़ंत

Published - 31 Dec 2025, 04:38 PM | Updated - 01 Jan 2026, 01:05 PM

Team India 10

Team India: साल 2026 का अंत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुछ अच्छी तो कुछ खट्टी यादों के साथ हो चुका है। इस साल भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता तो सूर्या की कप्तानी में भारत मे एशिया कप 2025 का टाइटल अपने नाम किया।

हालांकि, इस साल भारत घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर 0-2 की शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा। लेकिन इसी बीच अगले साल 2026 में टीम इंडिया (Team India) के कार्यक्रम घोषित हो चुका है। भारत को अगले साल कुल 18 वनडे मैच खेलने हैं जो कि इस टीमों के साथ खेले जाएंगे।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी टक्कर

अगले साल भारतीय टीम (Team India) वनडे सीरीज का सफर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा तो 14 जनवरी को दूसरा और 18 जनवरी को श्रृंखला का अंतिम मैच आयोजित होगा। भारत इस सीरीज को धमाकेदार अंदाज में जीतना चाहेगा।

अफगानिस्तान से तीन मैच खेलेगा भारत

भारतीय टीम (Team India) को साल 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जून में खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी के भारत के पास होगी। अभी तक इस सीरीज के शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है।

इंग्लैंड दौरे पर होगी Team India रवाना

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड रवाना होगी। यहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 19 जुलाई के तीन मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज आएगी भारत

इंग्लैंड दौरे से वापस लौटने के बाद कैरेबियन टीम भारत का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज सितंबर-अक्टूबर में खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड जाएगा भारत

अक्टूबर-नवंबर में भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी। इस सीरीज की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है। बता दें कि, रोहित-विराट का यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है।

अहमदाबाद या ईडन गार्डन नहीं इस बार ये खास मैदान पर खेले जायेंगे IPL 2026 के प्लेऑफ मैच

श्रीलंका से होगी आखिरी भिड़ंत

साल 2026 में भारतीय टीम की आखिरी भिड़ंत श्रीलंका से होगी। यह सीरीज दिसंबर में खेली जाएगी, जिसकी तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन दूसरे सप्ताह में यह सीरीज खेली जा सकती है।

वहीं, इस शेड्यूल में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच स्थगित सीरीज का कार्यक्रम शामिल नहीं है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी या फिर इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती ये टीम, इन्ही में है सिर्फ भारत को हराने का माद्दा

Tagged:

team india INDIA VS NEW ZEALAND ODI schedule 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

11 जनवरी 2026 को।

श्रीलंका के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com