टीम इंडिया के नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जिम्बाब्वे के साथ होंगें 3 टी20 मुकाबलें

Published - 01 Apr 2026, 03:33 PM | Updated - 01 Apr 2026, 03:37 PM

Team India

Team India: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। बुधवार को बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे की पुष्टि करते हुए शेड्यूल जारी कर दिया। बता दें कि, यह सीरीज 24 जुलाई से 26 जुलाई के बीच खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया (Team India) के कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

यह तीनों मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे, जहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है। बता दें कि, काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2024 में आखिरी बार जिम्बाब्वे में क्रिकेट खेला था।

Team India का बिजी शेड्यूल हुआ जारी

टीम इंडिया के लिए साल 2026 काफी व्यस्त वर्ष रहने वाला है, जिसमें उन्हें कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं। फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में व्यस्त हैं, जो कि 31 मई तक खेला जाना है।

इसके बाद जून में टीम इंडिया (Team India) को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं और फिर इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी, जहां पर व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला जाएगा। वहां, से वापस लौटते समय टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।

चार साल में तीसरी बार जाएगी जिम्बाब्वे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले चार वर्षों में यह तीसरा जिम्बाब्वे का दौरा शेड्यूल किया है। इससे पहले साल 2022 में भारत तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे गई थी। उस सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था।

फिर साल 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी।

इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे थे। जबकि अब जुलाई 2026 में एक बार फिर भारतीय टीम जिम्माब्वे के लिए रवाना होगी। हालांकि, इस बार केवल प्रशंसकों को तीन मैच की टी20 सीरीज से ही संतोष करना होगा।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा 440 वोल्ट का झटका, इस वजह से झेलनी पड़ी भारी सजा

इन तारीखों के खेले जाएंगे मैच

भारत-जिम्बाब्वे के बीच श्रृंखला का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 25 जुलाई को होगा, तो एक दिन बार 26 जुलाई को आखिरी टी20 मैच का आयोजन होगा। इन तीनों मैचों की मेजबानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब को सौंपी गई है।

खास बात ये है कि टीम इंडिया (Team India) की मेहमाननवाजी करने के बाद जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी, जहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

बता दें कि, बीते कुछ वर्षों से टीम इंडिया ने छोटी टीमों के दौरों को बढ़ा दिया है, ताकि उन क्रिकेट बोर्ड्स को भी लाभ मिल सके। इससे पहले टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड का दौरा भी करने जा रही है, जिससे वहां पर क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके।

4 ओवर में 42 रन लुटाने वाले अर्शदीप सिंह की कितनी है नेटवर्थ? जानें IPL से लेकर BCCI से कितनी मिलती है सैलरी

Tagged:

team india India Tour of Zimbabwe 2026 BCCI Cricket Schedule
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सूर्यकुमार यादव।

23 जुलाई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com