टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, 2 अनुभवी खिलाड़ियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
Published - 06 Jan 2026, 03:09 PM | Updated - 06 Jan 2026, 03:10 PM
Table of Contents
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 20 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। बोर्ड ने विश्व कप 2026 के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वाड में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को चुना था, जो कि भारत को इस बार खिताब जिताने का दम रखते हैं।
वहीं, बोर्ड ने विश्व कप (T20 World Cup) के लिए कप्तान और उप कप्तान के नाम की घोषणा भी कर दी है। चयन समिति ने आईसीसी टूर्नामेंट के लिए दो अनुभवी खिलाड़ियों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ये खिलाड़ी बना टीम का कप्तान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सूर्यकुमार यादव को खिताब जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है।
सूर्या ने इससे पहले एशिया कप 2025 के मेगा टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने ही की थी और भारत ने उस टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच जिताए टूर्नामेंट को जीता था। जबकि सूर्या को कप्तान बनाए जाने के बाद से भारत ने एक भी टी20 द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने इस दिग्गद बल्लेबाज पर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर भरोसा जताया है।
उप कप्तान में किया बदलाव
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले चयनकर्ताओं ने एक अजीबो गरीब फैसला लेते हुए शुभमन गिल की जगह अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया था। खराब फॉर्म से जुझ रहे शुभमन गिल को स्क्वाड में भी जगह नहीं मिल पाई थी।
जबकि अक्षर पटेल इससे पहले जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उप कप्तान पहली बार नियुक्त किए गए थे और उनपर एक बार फिर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया था। जबकि अब विश्व कप में भी उन्हें पहली बार ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आखिर अक्षर ही क्यों बने उप कप्तान?
शुभमन गिल को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से ड्रॉप करने के बाद आखिर अक्षर को ही उप कप्तान क्यों बनाया गया, ये थोड़ा हैरानी भरा फैसला था, क्योंकि चयनकर्ताओं के बाद हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह के रूप में जो मजबूत विकल्प मौजूद थे, जिनके पास भारतीय टीम की कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है।
लेकिन चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल पर ही क्यों इतना भरोसा जताया तो इसके पीछे कारण ये है कि शुभमन गिल से पहले अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया था, लेकिन शुभमन की एशिया कप में वापसी के बाद अक्षर को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। लेकिन शुभमन को बाहर करने के बाद अक्षर ही इस पद के मजबूत दावेदार थे, क्योंकि उससे पहले वहीं टीम के उप कप्तान थे और यही कारण है कि उन्हें ये जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।
T20 World Cup के लिए भारत का स्क्वाड।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), ईशान, रिंकू, सुंदर, हर्षित...
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर