IPL 2026 के अगले 3-4 मैचों से बाहर हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी, नहीं खेल पायेगा मुकाबले
Published - 05 Apr 2026, 05:09 PM | Updated - 05 Apr 2026, 05:10 PM
Table of Contents
IPL 2026: शनिवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें होम टीम को 6 रन की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीटी के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेले थे।
उनकी जगह राशिद खान को टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब साफ हो चुका है कि आखिर शुभमन गिल ने ये मैच क्यों नहीं खेला था, और किस कारण वह आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अगले तीन से चार मैचों के लिए बाहर रहने वाले हैं। बता दें कि, इस सीजन जीटी ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उनको हार मिली है। ऐसे में कप्तान गिल का बाहर होना यकीनन फ्रेंचाइजी के लिए काफी बड़ा झटका है।
IPL 2026: क्या हुआ है शुभमन गिल को?
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला (IPL 2026) नहीं खेले थे। मैच के बाद टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने खुलासा किया कि उनकी महीनों पुरानी चोट ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पार्थिव ने जानकारी दी
‘’नवंबर 2025 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में मोच आ गई थी, और कुछ दिन पहले उन्हें ऐंठन भी हुई थी। हमें उम्मीद है कि वह आगामी मैच के लिए फिट होंगे।''
बता दें कि, नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली बार में स्वीप मारते समय शुभमन गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उनको काफी वक्त के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।
अगले तीन-चार मैच खेलना मुश्किल
गुजरात टाइटंस को अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इसको लेकर सहायक कोच पार्थिव पटेल काफी निश्चित है कि कप्तान शुभमन गिल इस मैच में वापसी कर सकते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह 3 से 4 मैचों के लिए बाहर रह सकते हैं।
यानी न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स, बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स (12 अप्रैल), कोलकाता नाइट राइडर्स (17 अप्रैल) और मुंबई इंडियंस (20 अप्रैल) वाला मैच भी शुभमन गिल मिस कर सकते हैं। बता दें कि, यह गुजरात टाइटंस (IPL 2026) के लिए न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में झटका होगा, बल्कि कप्तानी रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है।
KKR के खिलाफ PBKS की मजबूत प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, प्रभसिमरन, प्रियांस, कोनाली, अय्यर, वढेरा...
ये खिलाड़ी ले सकता है गिल की जगह
शुभमन गिल अगर आगामी तीन से चार मैचों (IPL 2026) के लिए बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कुमार कुशाग्र को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साईं सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 78 रन जोड़े थे। इसमें उनका योगदान मात्र 18 रन का था, लेकिन उन्होंने एक छोर को संभाले रखा था।
ऐसे में माना जा रहा है कि जब तक शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन से बाहर रहते हैं, तब तक उनकी जगह कुमार कुशाग्र को मौका मिल सकता है। बता दें कि, ये खिलाड़ी झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 10 मैचों में 161.68 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट ने उनको दूसरे वर्ष (IPL 2026) भी रिटेन किया है।
बीच IPL 2026 आई बुरी खबर, टीम इंडिया के कप्तान रह चुके 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर