आयरलैंड पर भी तरस नहीं खायेगी टीम इंडिया, रवाना होगी ये तगड़ी 15 सदस्यीय टीम, सूर्या(कप्तान), हार्दिक, बुमराह, संजू, अभिषेक....

Published - 21 Mar 2026, 11:52 AM | Updated - 21 Mar 2026, 01:07 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। अब टीम इंडिया (Team India) का अगला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में होगा।

इस दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड समाने आ गया है, जिसमें टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। इस टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है।

सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। उनकी कप्तानी अब तक शानदार रही है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट भी अपने नाम किए हैं, जिससे उनकी लीडरशिप की काबिलियत साफ झलकती है।

अगर उनके कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 52 टी20 मैचों में टीम की कमान संभाली है, जिसमें भारत ने 40 मैच जीते हैं, 8 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 2 मैच टाई रहे और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत (Win%) 80.76 रहा है, जो उन्हें भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों में शामिल करता है।

हार्दिक और बुमराह हुए शामिल

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से टीम और भी मजबूत नज़र आ रही है।

हार्दिक जहां अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, वहीं बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं।

खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम को संतुलन, अनुभव और मजबूती मिलेगी, जो सीरीज जीतने में अहम साबित हो सकती है।

संजू और अभिषेक भी होंगे शामिल

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया गया है। संजू सैमसन इस सीरीज में ओपनर के तौर पर नजर आएंगे।

संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाए, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की शानदार पारी खेली और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने।

वहीं अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजी और भी मजबूत नजर आ रही है।

कब होगी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज

टीम इंडिया (Team India) जून महीने में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के दोनों मुकाबले 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे। खास बात यह है कि दोनों ही मैच बेलफास्ट में आयोजित होंगे, जहां भारतीय टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आयरलैंड के खिलाफ Team India का 15 सदस्य का स्क्वाड इस प्रकार हैं :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़े : रिपोर्ट में बोला गया 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिए गए 20 खिलाड़ी! जान लें कौन-कौन हो सकते वो नाम

Disclaimer: आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india cricket news IND vs IRE India Tour of Ireland 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com