वेस्टइंडीज को हराकर सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया, फिर जानें वहां किससे होगा मुकाबला
Published - 01 Mar 2026, 11:10 AM | Updated - 01 Mar 2026, 01:03 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) ने सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने का रास्ता साफ कर लिया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत की राह को आसान कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने वापसी की, जबकि तिलक और हार्दिक के बल्ले ने तबाही मचाई। भारत (Team India) अगर वेस्टइंडीज से मैच जीत जाता है तो सेमीफाईनल में इस धाकड़ टीम के साथ हो सकती है भीड़ंत।
Team India को वेस्टइंडीज से जीतना होगा

भारतीय टीम (Team India) का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है, जिसको लेकर टीम की तैयारी जोरों पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है। साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए राह थोड़ी कठिन हो गई है।
वेस्टइंडीज पहला मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में अच्छे रन-रेट के साथ दूसरे स्थान पर थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम की रन-रेट तीन से सीधा एक के आसपास पहुँच गई, जिसका फायदा सीधा भारत को मिला। अगर वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला जीतने में सफल होती, तो भारत को बाकी दोनों मैच अच्छे रन-रेट के साथ जीतने पड़ते।
अब ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिल्कुल साफ दिख रहा है, जिसमें रन-रेट का मसला लगभग खत्म हो चुका है। टीम इंडिया (Team India) के मैच में रन-रेट देखने की स्थिति सिर्फ बारिश की वजह से ही आ सकती है, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मौसम बिल्कुल साफ दिख रहा है और अब सेमीफाइनल की राह सिर्फ हार और जीत से ही तय हो सकती है।
Team India की भिड़ंत न्यूजीलैंड से
भारतीय टीम (Team India) अगर एक मार्च को वेस्टइंडीज से होने वाले मुकाबले को जीत जाती है, तो उसे न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से मुकाबला खेलना पड़ सकता है। हालांकि पाकिस्तान अब 60 रन से जीतने में कामयाब नहीं हुई जिससे अब भारत का मुकाबला तय हो गया की न्यूजीलैंड से होगा।
सेमीफाइनल का समीकरण कुछ ऐसा होगा जिसमें पहले ग्रुप के पहले स्थान पर मौजूद टीम, दूसरे ग्रुप के दूसरे स्थान पर मौजूद टीम के साथ खेलेगी। वहीं पहले ग्रुप में दूसरे स्थान पर मौजूद टीम, ग्रुप दो के पहले स्थान पर मौजूद टीम के साथ भिड़ेगी।
आपको बता दें कि ग्रुप एक में सुपर-8 के दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका मौजूद है, वहीं ग्रुप दो में इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर पहले स्थान पर काबिज है।
जिम्बाब्वे पर Team India की शानदार जीत
भारतीय टीम (Team India) ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर रन-रेट में सुधार के साथ ही सेमीफाइनल की राह को आसान कर लिया है। भारत के इस सफर में साउथ अफ्रीका का योगदान कमाल का रहा, वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 256 का विशाल स्कोर बना दिया। भारतीय टीम की इस पारी में संजू सैमसन ने टीम में वापसी करते हुए 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला आज थोड़ा खामोश रहा, उन्होंने 24 गेंदों में 38 रन बनाए।
कप्तान सूर्या इस मैच में कुछ अलग मिजाज में खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने 253 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में 33 रन बना डाले। तिलक और हार्दिक का बल्ला खुलकर चला, जिसमें हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए और तिलक वर्मा की तेज-तर्रार 16 गेंदों में 44 रनों की पारी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को नेस्तनाबूद कर दिया।
भुवनेश्वर कुमार ने चुना ऑल टाइम बेस्ट डेथ बॉलर, जसप्रीत बुमराह का नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम
Tagged:
team india IND vs WI T20 World Cup 2026 Super-8ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर