इन 3 देशों से टीम इंडिया खेलेगी अपने WTC के मैच, फाइनल में पहुंचने के लिए इतनी जीत बेहद जरूरी

Published - 28 Dec 2025, 09:14 AM | Updated - 28 Dec 2025, 01:04 PM

Team India

Team India: शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने के बाद टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। शुभमन की कप्तानी में भारत ने डब्ल्यूटीसी सफर की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से की थी, जहां दो में जीत और दो मैच गंवाने पड़े थे।

जबकि घरेलू सीरीज में खेले चार मैचों में भारत को दो में हार का सामना करना पड़ा था। ये दोनों मैच साउथ अफ्रीका ने भारत को हराए थे। अफ्रीका के खिलाफ हार ने भारत (Team India) की फाइनल में पहुंचने की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए कितनी जीत जरूरी होगी।

इन 3 देशों से Team India खेलेगी अपने WTC के मैच

टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अभी तक तीन टेस्ट श्रृंखला खेल चुका है और अभी उनकी तीन सीरीज बाकी है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 से पहले भारत को अगस्त 2026 में श्रीलंका, अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड और जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।

टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है, जहां भारत को दौरा करना होगा। जबकि जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया की भारत का दौरा करेगी, जहां पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, श्रीलंका से पहले भारत को अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलना है।

फाइनल में पहुंचने के लिए इतनी जीत बेहद जरूरी

भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल से पहले कुल 9 टेस्ट मैच खेलने हैं और ये सभी 9 टेस्ट भारत के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाले। अगर भारत को फाइनल में जगह बनाने है तो उन्हें 9 में से 8 मैच जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इतने मैच जीतने के बाद ही उनका जीत प्रतिशत 70 के पार पहुंचेगा और वह फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

हालांकि, बीते तीन संस्करण में फाइनल खेलने वाली टीमों का जीत प्रतिशत देखे तो वह औसतन 64 से 68 के बीच ही रहा है और अगर भारत 9 में से 8 मैच जीत जाती है तो उनका जीत प्रतिशत 70 पार पहुंच जाएगा।

ये दौरा रहेगा मुश्किल

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) को आगामी तीन सीरीज में से दो घर के बाहर खेलनी है। जहां पहले भारत को अगस्त 2026 में श्रीलंकाई परिस्थितियों से निपटना पड़ेगा तो अक्टूबर-नवंबर 2026 में कीवियों से दो टेस्ट मैच खेलने होंगे। बता दें कि, भारत के लिए न्यूजीलैंड का दौरा बेहद मुश्किल रहने वाला है, क्योंकि भारत ने कीवियों के देश में आखिरी टेस्ट मार्च 2009 में जीता था।

यानी 16 साल से भारत ब्लैककैप्स को उनके घर में हरा नहीं पाया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच भी भारत के लिए आसान नहीं होने वाले हैं, क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया (Team India) को साउथ अफ्रीका को घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। अगर भारतीय टीम (Team India) अपने टेस्ट क्रिकेट टीम में बदलाव नहीं करती है तो आगे भी इस तरह की शर्मनाक हार सिलसिला जारी सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया फाइनल, गिल(कप्तान), पंत, केएल, जायसवाल, जडेजा...

Tagged:

indian cricket team team india ICC World Test Championship 2025-27
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो टेस्ट मैच।

पांच टेस्ट मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com