6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका, गिल कप्तान
Published - 21 Mar 2026, 01:08 PM | Updated - 21 Mar 2026, 01:14 PM
टीम इंडिया (Team India) के लिए आईपीएल 2026 के ठीक बाद एक बड़ी चुनौती सामने आने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी रणनीति साफ कर दी है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलेगी।
हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन आगामी मुकाबलों के लिहाज से भारत के लिए ये मैच काफी अहम है, इसलिए बीसीसीआई एक दमदार टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
इनके कंधो पर Team India की बल्लेबाजी कमान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, इंडिया टेस्ट कैप कोई प्रयोग की वस्तु नहीं है, इसलिए केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जो इस प्रारूप के अच्छे खिलाड़ी हैं।
इस मुकाबले में बल्लेबाज के रूप में टीम की कमान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ऋषभ पंत और देवदत्त पड्डीकल संभालते नजर आ सकते हैं।
अनाया बांगर की पूरी हुई जेंडर सर्जरी, सोशल मीडिया में खुद शेयर किया VIDEO, अब बनी पूरी तरह से लड़की
अफगानिस्तान दौरे पर ये ऑलराउंडर देंगे योगदान
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा टेस्ट मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें साल 2018 में बेंगलुरु में भिड़ी थीं, जहाँ भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब 8 साल बाद टीम इंडिया (Team India) फिर से लाल गेंद के साथ अफगानी टीम का सामना करेगी। यह मैच न केवल अफगानिस्तान के लिए अपनी प्रगति दिखाने का मौका है,
बल्कि मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए भी खास है, क्योंकि यहाँ पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन होने जा रहा है। आईपीएल खत्म होने के महज 6 दिन बाद शुरू होने वाला यह मैच खिलाड़ियों की फिटनेस की भी परीक्षा लेगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम का ऑलराउंड प्रदर्शन का जिम्मा रविंद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल के कंधो पर होगी। हालांकि जडेजा के टीम में होने की उम्मीद कम है।
प्रीति जिंटा को भी लगा बड़ा झटका, PBKS के स्टार विदेशी खिलाड़ी ने IPL 2026 में आने से किया मना
इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट के लिए चयनकर्ता उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे जो आगामी विदेशी दौरों की योजना में शामिल हैं। टीम इंडिया इस दौरे पर ना केवल टीम बनाएगी बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्ट्रेंथ को वापस पटरी पर लाना चाहेगी।
टीम इंडिया (Team India) इस मैच में अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। इसका मतलब है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज, जो अक्सर छोटे दौरों पर आराम करते हैं, इस बार एक्शन में नजर आएंगे।
टीम इंडिया (Team India) चयनकर्ता इस मैच के लिए उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो घरेलू क्रिकेट और हालिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इंडिया (Team India) के संभावित 15 खिलाड़ियों की सूची में सरफराज खान को वापस बुलाया जा सकता है वहीं रणजी प्लेयर 2025-26 सीजन के स्टार आकिब नबी को जगह मिलने की संभावना है।
टीम इंडिया (Team India) संभावित 15 सदस्य स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान , साई सुदर्शन , केएल राहुल ,ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा , देवदत्त पड्डीकल , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज , आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप।
इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ीयों का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है, जबकि मध्यक्रम में सरफराज खान और केएल राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्पिन विभाग में अश्विन और जडेजा की दिग्गज जोड़ी एक बार फिर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर