अब वेस्टइंडीज के साथ घर पर 3 ODI खेलेगी टीम इंडिया, 15 सदस्यीय स्क्वाड आया सामने, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल…

Published - 22 Dec 2025, 12:20 PM | Updated - 22 Dec 2025, 01:09 PM

Team India

Team India: दिसंबर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1से अपने नाम कर लिया था। अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ गया है।

इस सीरीज में जहां शुभमन गिल को कप्तान बनाया जा सकता है तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को भी टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज में किन प्लेयर्स को मौका मिल सकता है और कौन हो सकता है बाहर।

शुभमन कप्तान, बदल गया उप कप्तान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दन की चोट के कारण शुभमन गिल को कप्तानी करने का मौका नहीं मिला था। उनकी जगह केएल राहुल ने भारतीय टीम (Team India) की कमान संभाली थी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल का कप्तान बनना शत प्रतिशत तय माना जा रहा है।

अलावा उप कप्तान के तौर पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर श्रेयस अय्यर का चयन कर सकते हैं, जो कि चोट के कारण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलते समय चोट लग गई थी और जिसके कारण वह टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि, उम्मीद है कि इस सीरीज तक अय्यर पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

रोहित, कोहली, केएल…

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का ही बल्ला जमकर बरस रहा है। दोनों प्लेयर्स टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद वनडे प्रारूप में जमकर रन बना रहे हैं। रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में दो शानदार शतक ठोके थे तो विराट कोहली ने शुरुआती दो मैचों में शतक और आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक ठोका था।

उनके बल्ले से कुल 302 रन निकले थे, जो कि अब तक कोहली ने तीन मैच की सीरीज में बनाए सर्वाधिक रन हैं। रोहित-विराट के अलावा केएल राहुल को चयन भी फिक्स है, क्योंकि वनडे विश्व कप 2027 से पहले वह अधिक से अधिक वनडे मैच खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेंगे, ताकि बड़े टूर्नामेंट में कोई चूक न रहे।

टी20 वर्ल्ड कप में गंभीर की गुट के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह, लेकिन ये 2 खिलाड़ियों के चयन पर सिलेक्टर्स ने अड़ाई टांग

कब खेली जाएगी ये सीरीज?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज अगले साल सितंबर-अक्टूबर 2026 में खेली जाएगी। दोनों टीमें (Team India) पहले वनडे सीरीज खेलेंगे और उसके बाद पांच टी20 मैचों की श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत के पास रहेगी।

बता दें कि, काफी लंबे अरसे के बाद वेस्टइंडीज भारत में द्विपक्षीय व्हाइट बॉल सीरीज खेलने आ रही है। ऐसे में यह श्रृंखला न सिर्फ धमाकेदार होने की उम्मीद है, बल्कि प्रशंसक इस सीरीज को काफी लंबे समय तक याद रखने वाले हैं, क्योंकि व्हाइट बॉल में वेस्टइंडीज का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहता है।

Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

W,W,W,W,W..’ क्रिकेट का काला दिन! वनडे क्रिकेट का बना मजाक, वेस्टइंडीज की टीम केवल 18 रन पर OUT

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

302 रन।

सितंबर-अक्टूबर 2026 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com