अब सीधे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा भारत, ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

Published - 05 Mar 2026, 05:11 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:05 PM

Team India

5 मार्च को भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर गई। वहीं, अब वीरवार के रोमांचक मुकाबले में जो टीम जीतेगी उसे फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना होगा। विश्वकप 2026 के बाद भारत सीधा जुलाई में इंग्लैंड से टी20 खेलेगा। जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) का कप्तान और उपकप्तान का चयन कर लिया गया है।

Team India जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी

India

भारत (Team India) फिलहाल टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट लेना चाहेगी और डिफेंडिंग चैंपियन का तमगा को बरकरार रखना चाहेगी। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने आईसीसी मैंस टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था

जिसमें सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे लेकिन इस साल वे भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक मैच साउथ अफ्रीका से हारी है जिसके बाद वेस्टइंडीज को सुपर 8 में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की थी।

टी 20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम एक जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां टीम को पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। आपको बता दे 2027 में आईसीसी का वनडे वर्ल्ड कप होना है जिसको लेकर सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट जाएगी और आईसीसी की सबसे बड़े टूर्नामेंट पर अपनी छाप छोड़ने मैदान में उतरेगी।

फॉर्म में चल रही अफ्रीका सेमीफाइनल में क्यों हार गई? अब जाकर उनके हेड कोच ने बताई पूरी सच्चाई

टी20 में सूर्यकुमार संभाल सकते हैं कमान

भारतीय टीम (Team India) मौजूदा दौर में टी20आई की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और उसकी कप्तानी 35 साल के सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। क्रिकेट गलियारो में इस बात की चर्चा तेज है कि अगर इस साल भारत विश्व कप जीतने में नाकाम होती है तो इस स्थिति में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जा सकती है।

हालांकि उम्मीद है कि जुलाई में होने वाली इंग्लैंड दौरे पर भारत की कमान सूर्या के हाथों में ही होगी। सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बतौर कप्तान काफी शानदार रहा है और जीत प्रतिशत 75 से ऊपर है।

आपको बता दें बीसीसीआई अगर दूरदर्शी सोच से देखे तो बोर्ड किसी नए कप्तान की तलाश भी कर सकते हैं जो 2028 के टी20 विश्व कप में टीम को लीड कर सके। आगम सीरीज के लिए फिलहाल भारतीय मैनेजमेंट के पास सूर्यकुमार यादव के अलावा अक्षर पटेल कप्तान के विकल्प में मौजूद है पर इसपर कोई आखिरी मोहर नहीं लगी है।

कौन हैं 33 गेंद पर शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के Finn Allen? जानें IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे

Team India की उपकप्तानी अक्षर पटेल संभालेंगे

लंबे कद के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस वक्त भारतीय टी20 टीम (Team India) की उपकप्तानी संभाल रहे हैं। माना जा रहा कि इंग्लैंड दौरे पर भी अक्षर ही इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

आपको बता दे इस युवा ऑलराउंडर को उपकप्तान होने के बावजूद भी टी20 विश्व कप 2026 में कुछ मैच में बेंच पर बैठना पड़ा था जो आमतौर पर काफी कम देखने को मिलता है। इस समीकरण को अगर आप बतौर क्रिकेट फैंस देखे तो कही से भी जायज़ नहीं लगेगा

लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम के भीतर कई सारे एक्सपेरिमेंट देखने को मिले जिससे सभी हैरान रह गए। इस साल अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत जाती है तो विश्व का इकलौता टीम होगा जिसने लगातार दो बार वर्ल्ड कप पर कब्जा करने का इतिहास अपने नाम करेगी।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav axar patel T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com