अब अफगानिस्तान से 3 ODI में भिड़ेगा टीम इंडिया, कप्तान-उपकप्तान का नाम आया सामने, ये 2 खिलाड़ी निभाएंगे जिम्मेदारी

Published - 05 Mar 2026, 06:02 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय टीम (Team India) की नजरें आगामी वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी बीच भारतीय टीम (Team India) के कप्तान और उपकप्तान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में दो स्टार खिलाड़ियों को टीम की कमान और उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आइये जानते हैं किन दो खिलाड़ियों को मिली ज़िम्मेदारी....

इस खिलाड़ी को मिली Team India की कमान

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे। गिल ने हाल ही में बतौर कप्तान अपने वनडे करियर की शुरुआत की है और अब उनके पास टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

हालांकि उनकी कप्तानी की शुरुआत अब तक ज्यादा सफल नहीं रही है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी भारतीय टीम को 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका मानी जा रही है।

इस खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया की उपकप्तानी

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। राहुल लंबे समय से भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और कई मौकों पर टीम की अगुवाई भी कर चुके हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दिए जाने की खबर सामने आ रही है।

जून में होगी अफगानिस्तान के साथ ODI सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जून में खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होगा।

इस सीरीज के तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज में भारत और अफगानिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े : RCB नहीं समझ पाया इस बल्लेबाज का टैलेंट, बिना मौका दिए कर दिया था रिलीज, अब 33 गेंद पर जड़ी सेंचुरी

Tagged:

shubman gill team india kl rahul IND vs AFG
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com