अगले 2 मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी अब टीम इंडिया, इस समीकरण से बाहर होना तय

Published - 24 Feb 2026, 10:11 AM | Updated - 24 Feb 2026, 01:09 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में Team India को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से करारी शिक्सत मिली. इस मुकाबले में भारत की कमजोर बल्लेबाजी की कमियां सामने आ गई. जहां बल्लेबाजी ठीक-ठाक रही. लेकिन बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. टीम इंडिया (Team India) को 188 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन पूरी यूनिट सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गई. लिहाजा, भारतीय टीम को 2026 वर्ल्ड कप में पहली हार का सामना करना पड़ा.

यही से सेमीफाइनल में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई. अब Team India का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ है. उसके बाद वेस्टइंडीज जैसी ताकतवार टीम का सामना करना है. हालांकि, टीम इंडिया यह दोनों मैच जीतने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. चलिए तो जानते हैं कैसे......

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकती है Team India

Team India

वर्तमान समय में ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज और अफ्रीका 1-1 मैच जीतकर 2-2 अंकों के साथ नंबर-1 और 2 स्थान पर हैं, वहीं Team India और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमें एक-एक मैच हारकर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

अगर वेस्टइंडीज की टीम अफ्रीका को हरा देती हैं और एडियन माकर्म की टीम जिम्बाब्वे को रौंद देती हैं, वहीं टीम इंडिया (Team India) अगर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को भी हराती हैं तो भी भारत अपने बचे मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायेगा.

दरअसल, इस समीकरण के अनुसार भारत-अफ्रीका और वेस्टइंडीज की तीनों ही टीम के 2-2 मैच जीतकर 4-4 समान पॉइंट्स हो जायेंगे, ऐसे में वहीं 2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जिसका नेट रन-रेट अच्छा होगा.

जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत से भारत को लगा तगड़ा झटका, ये टीमें बन सकती है सेमीफाइनलिस्ट

मुश्किल में टीम इंडिया

अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच काफी बड़े अंतर से जीता हैं, जहाँ वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट +5.350 का हैं, वहीं अफ्रीका का नेट रन-रेट 3.800 का हैं और अगर बात करें टीम इंडिया (Team India) की तो उनका नेट रन रेट -3.800 का हैं. ऐसे में यह बात साफ़ हैं की अगर तीनों के 2-2 मैच जीतकर 4-4 अंक हुए तो भारत का बाहर होना तय हैं या फिर टीम इंडिया को अपने बचे हुए दोनों मैच करीब 100 रन के बड़े अंतर से जीतने होंगे.

फिलहाल Team India का सेमीफाइनल में पहुंचने का एक ही समीकरण साफ़ नजर आ रहा हैं कि सूर्या की सेना अपने बचे हुए दोनों मैच जीते और अफ्रीका की टीम भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करें.

Read More: टी20 क्रिकेट में टूरिस्ट ही बनकर रह जाता है ये खिलाड़ी, कोच-कैप्टन देते अच्छी बैटिंग ना करने की सजा

Tagged:

team india icc IND vs WI IND vs ZIM T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com