अगले 5 महीने तक भारत नहीं खेलेगा कोई सीरीज, अब सीधे जून में इस टीम से 1 टेस्ट 3 ODI में होगा सामना

Published - 27 Jan 2026, 02:58 PM | Updated - 28 Jan 2026, 01:04 PM

Team India

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके तीन मैच सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं। हालांकि, शुरुआती तीनों मैच भारत के नाम रहे हैं और उन्होंने टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है, लेकिन इस सीरीज के बाद भारत अगले पांच महीने तक कोई द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेगा।

इसके बाद वह सीधे जून में मैदान पर उतरेगा, जहां उनका सामना इस टीम (Team India) से होगा, जिसके खिलाफ उन्हें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। इस सीरीज में रोहित-विराट की वापसी भी कंफर्म मानी जा रही है।

जून में होगी Team India की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया (Team India) पांच महीने बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। जून में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा, जो कि भारतीय टीम (Team India) के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी।

बता दें कि, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु में खेला था, जिसमें भारतीय टीम (Team India) ने शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार अफगान क्रिकेट टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है। वहीं, वनडे सीरीज में भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

रोहित-विराट करेंगे वापसी

टेस्ट और टी20 प्रारूप को अलविदा कह चुके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में वापसी करते दिखाई दे सकते हैं। रोहित-विराट भारत के लिए केवल एकदिवसीय प्रारूप में सक्रिय हैं और यही कारण है कि दोनों प्लेयर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं।

बता दें कि, विराट कोहली का फॉर्म बेहद कमाल का चल रहा है। उन्होंने अपनी पिछली 9 लिस्ट ए पारियों में चार शतक और चार अर्धशतक ठोके हैं। जबकि रोहित शर्मा का फॉर्म भी बेहद कमाल का चल रहा है। ऐसे में उम्मीद होगी कि वह इस सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करें।

अय्यर-चक्रवर्ती-अर्शदीप की वापसी, तो ये 3 खिलाड़ी बाहर, कुछ ऐसी चौथे टी20 की प्लेइंग इलेवन

5 महीने तक क्या करेगा भारत?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद टीम इंडिया (Team India) का मिशन टी20 विश्व कप 2026 को जीतना होगा, जो कि भारत और श्रीलंका का संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। ये टूर्नामेंट सात फरवरी को शुरू होगा, जो कि 8 मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी, जिसमें विश्व के धुरंधर खिलाड़ी हिस्सा लेते नजर आएंगे।

आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है, जिसका फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। इस लीग की समाप्ति के बाद जून में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा। वहीं, आईपीएल की समाप्ति के बाद ही एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगी बांग्लादेश की फिर से एंट्री! पाकिस्तान को ही करेगी रिप्लेस

Tagged:

team india Rohit Sharma T20 World Cup 2026 India vs Afghanistan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com