न्यूजीलैंड के साथ 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी टीम इंडिया, 15 सदस्यीय दल आया सामने, गिल, पंत, बुमराह, जायसवाल....

Published - 07 Jan 2026, 03:43 PM | Updated - 08 Jan 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगा, जहां पर भारतीय टीम का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिलने वाला है।

लेकिन इस सीरीज के बाद भारतीय टीम (Team India) कीवियों के देश के लिए उड़ान भरेगी, जहां पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। खास बात ये है कि इस सीरीज चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शुभमन गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल समेत 15 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। जबकि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का नाम पक्का माना जा रहा है।

शुभमन-पंत की Team India में जोड़ी वापस

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान ऋषभ पंत की सुपर हिट जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शुभमन गिल इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली आखिरी सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे।

शुभमन को पहले मैच की पहली पारी में स्लॉग स्वीप खेलते वक्त गर्दन में ऐठन की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह बाकी के मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन वह कीवियों के खिलाफ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। वहीं, ऋषभ पंत का बल्ला भी अफ्रीका के खिलाफ खोमाश रहा था। लेकिन वह कीवियों के खिलाफ शानदार पारियां खेलना चाहेंगे।

बुमराह, जायसवाल समेत इन प्लेयर्स को मौका

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना कंफर्म माना जा रहा है। ये सीरीज केवल दो मैचों की रहने वाली है, जिसके कारण बुमराह दोनों मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि, यशस्वी ने अपने दो साल के टेस्ट करियर में एक भी बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच नहीं खेला है, जिसके कारण उन्हें वहां की परिस्थितियों में समझने में थोड़ा समय लग सकता है। वहीं, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों से इस श्रृंखला में अधिक अनुभवी पारियों की उम्मीद होगी, क्योंकि अगर भारत को कीवियों को उसी के देश में हराना है तो शानदार क्रिकेट खेलना होगा और तीनों विभागों (गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण) में दबदबा बनाना होगा।

IND vs NZ : वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI के लिए सामने आ गई भारत की प्लेइंग इलेवन, गंभीर के 2 दुश्मनों को भी मौका

कब खेली जाएगी सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेली जाएगी। काफी लंबे समय बाद भारतीय टीम (Team India) कीवियों का दौरा करने वाली है। भारतीय टीम (Team India) इस सीरीज में 0-2 से जीतकर अपनी पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी। बता दें कि, इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत का दौरा किया था।

उस सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था और विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम (Team India) की जमकर आलोचनाएं होनी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इस बार कीवियों को उन्हीं के गढ़ में क्लीन स्वीप से हराकर भारत अपना खोया हुआ सम्मान वापस हासिल करना चाहेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह।

IND vs NZ : रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI में मौका देने की जिद्द पर अड़े कोच गंभीर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

11 जनवरी।

अक्टूबर-नवंबर 2026 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com