न्यूजीलैंड के साथ 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी टीम इंडिया, 15 सदस्यीय दल आया सामने, गिल, पंत, बुमराह....
Table of Contents
Team India : भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करने जा रही है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है।
इस सीरीज के बाद भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की अहम श्रृंखला खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की 15 सदस्य वाली टीम का ऐलान हो चुका है। आइये जानते को भविष्य की योजनाओं और नेतृत्व बदलाव के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गिल कप्तान, पंत उपकप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल के हाथों में दी जा सकती है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। गिल ने हाल के समय में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान पर जिम्मेदारी भरे फैसलों से चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।
चोट से उबरने के बाद वह पूरी तरह फिट हैं और न्यूजीलैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम को स्थिर शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। वहीं, ऋषभ पंत की वापसी से टीम को आक्रामकता और आत्मविश्वास मिलेगा।
टेस्ट क्रिकेट में पंत अपनी निडर बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। गिल की शांत कप्तानी और पंत की आक्रामक सोच का यह संयोजन न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।
बुमराह, जायसवाल सहित कई खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। केवल दो मैचों की सीरीज होने के चलते बुमराह दोनों टेस्ट में टीम का हिस्सा रह सकते हैं, जिससे भारतीय तेज आक्रमण को मजबूती मिलेगी।
वहीं, युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विदेशी हालात उनके लिए नई चुनौती होंगे, क्योंकि अब तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में वहां कोई मुकाबला नहीं खेला है, ऐसे में परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में उन्हें थोड़ा वक्त लग सकता है।
इसके अलावा केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से टीम को बड़ी और जिम्मेदार पारियों की उम्मीद रहेगी। न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराने के लिए भारत (Team India) को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग , इन तीनों विभागों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
कब होगी टेस्ट सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज इस साल अक्टूबर–नवंबर के दौरान खेली जाएगी। लंबे समय बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसका लक्ष्य पिछली हार का बदला लेना होगा।
इससे पहले जब न्यूजीलैंड की टीम भारत आई थी, तब भारतीय टीम (Team India) को 0–3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद काफी आलोचनाएं भी हुई थीं।
इस बार भारत की कोशिश होगी कि कीवियों को उनके ही मैदान पर हराकर न सिर्फ सीरीज जीती जाए, बल्कि खोया हुआ सम्मान भी वापस हासिल किया जाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़े : जब तक टीम इंडिया के हेड कोच हैं गौतम गंभीर, तब तक इस बिगड़ैल क्रिकेटर की नहीं होने वाली टीम इंडिया में एंट्री
Disclaimer: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagged:
team india cricket news INDvsNZ India Tour of New Zealand 2026