ENG vs IND: मेनचेस्टर में कैसा रहेगा 5वें टेस्ट में मौसम का हाल? जानिए बारिश के कितने प्रतिशत हैं आसार

Published - 09 Sep 2021, 03:30 PM | Updated - 24 Jul 2025, 06:30 AM

Team India

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। मैच शुक्रवार से शुरु होने वाला है और सभी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Team India इस वक्त सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब सीरीज के आखिरी मैच में मौसम का हाल अहम रहने वाला है, क्योंकि यदि मौसम का मिजाज बिगड़ा, तो मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ, तो सीरीज भारत के नाम हो सकती है।

मौसम का कैसा रहेगा हाल?

Team India

इंग्लैंड और Team India के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। अब यदि मेनचेस्टर के मौसम की बात करें, तो मैच में तीसरे दिन को छोड़कर सभी दिन बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जो यकीनन क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि इंग्लैंड के मौसम में कभी भी बदलाव हो सकता है, क्योंकि वहां मौसम अनिश्चित रहता है। तो यहां देखिए कुछ ऐसा रहने वाला है मैच के दिन मौसम का हाल:-

पहला दिन: तापमान 21-16 डिग्री, ह्यूमिडिटी 87-92% , हवा 9-10 किलोमीटर प्रति घंटा, बारिश के आसार रात में 80-60 %

दूसरा दिन: तापमान 18-12 डिग्री, ह्यूमिडिटी 86-89 % , हवा 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा, बारिश के आसार रात में 60 %

तीसरा दिन: तापमान 19-12 डिग्री, ह्यूमिडिटी 75-80 % , हवा 5-15 किलोमीटर प्रति घंटा

चौथा दिन: तापमान 19-12 डिग्री, ह्यूमिडिटी 72-79 % , हवा 9-12 किलोमीटर प्रति घंटा, बारिश के आसार 40-50 %

पांचवां दिन: तापमान 22-13 डिग्री, ह्यूमिडिटी 71-82 % , हवा 9 किलोमीटर प्रति घंटा, बारिश के आसार 40 %

भारत है सीरीज में 2-1 से आगे

Team India

मेनचेस्टर के मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। क्योंकि तीसरे दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन बारिश की संभावना नजर आ रही है। यदि ऐसा होता है और मैच बिना परिणाम के खत्म होता है, तो Team India सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर सकती है।

टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड पर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। फिलहाल सभी चाहेंगे कि सीरीज के पाचवें मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिले और दोनों टीमें सर्वश्रेष्ठ के साथ मैदान पर उतरकर ट्रॉफी के लिए लड़ें।

Tagged:

टीम इंडिया इंग्लैंड बनाम भारत
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com