बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), सिराज, सुंदर, संजू, हार्दिक....

Published - 08 Feb 2026, 11:52 AM | Updated - 08 Feb 2026, 01:13 PM

Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 29 रनों से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप A में मजबूत शुरुआत की है। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबलों में नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

इन अहम मैचों से पहले बाकी बचे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम (Team India) की अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

सूर्या होंगे Team India के कप्तान

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप A के बाकि बचे मुक़ाबलों में भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे । सूर्या पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।खास बात यह है कि टी20 प्रारूप में बतौर कप्तान उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं।

सूर्या की कप्तानी में अब तक भारत ने 43 मैच खेले हैं, जिसमें 33 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में हार मिली है। वहीं 2 मैच टाई रहे हैं और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

उनका जीत प्रतिशत लगभग 77 प्रतिशत रहा है, जो किसी भी कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में एशिया कप 2025 का ख़िताब अपने नाम किया था।

अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में सूर्या ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई , जिससे टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। ऐसे में साफ है कि टीम शानदार लय में है और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम की नजरें बाकि बचे मैचों में शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी होगी।

मोहम्मद सिराज को मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम (Team India) में एक अहम बदलाव किया गया है। तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट को मजबूरी में बदलाव करना पड़ा।

राणा की जगह अब मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। सिराज ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी की और अपने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किये और जीत में अहम भूमिका निभाई।

सुंदर, संजू और हार्दिक को मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाकि बचे मुक़ाबलों के लिए टीम इंडिया (Team India) में वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों की एंट्री से टीम का संतुलन और भी मजबूत नजर आ रहा है।

वॉशिंगटन सुंदर अपनी किफायती गेंदबाज़ी के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं संजू सैमसन बतौर ओपनर और मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाज़ी कर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या अपने अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती देते हैं, खासकर बड़े मैचों में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय टीम का संयोजन और भी संतुलित और खतरनाक दिखाई दे रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में बाकि बचे मैचों में टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़े : नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या (कप्तान), संजू, बुमराह, सुंदर, अभिषेक....

Tagged:

team india cricket news T20 World Cup 2026 India Squad
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com