टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदलेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को दल में जोड़ने के लिए मजबूर हुए अजीत-गौतम
Published - 13 Jan 2026, 10:02 AM | Updated - 13 Jan 2026, 10:05 AM
Table of Contents
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसंबर को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी थी। चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई में चुनी गई भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर सौंपी गई थी तो उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का चयन किया गया था।
लेकिन अब विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया में एक बदलाव होता नजर आ रहा है। ना चाहते हुए भी कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को एक खिलाड़ी को स्क्वाड में जोड़ना पड़ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी, जिसकी टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री होने जा रही है।
T20 World Cup: इस खिलाड़ी की हुई सरप्राइज एंट्री
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन सभी टीमें 31 जनवरी तक अपने स्क्वाड में फेरबदल कर सकती हैं, लेकिन इसके बाद केवल आईसीसी की मंजूरी के बाद ही टीम में बदलाव संभव हो सकेगा।
मगर इसके उलट टीम इंडिया के टी20 विश्व कप (T20 World Cup) स्क्वाड में आयुष बदोनी को शामिल किया गया जा सकता है। 26 वर्षींय बदोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और वह इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। साथ ही बदोनी के पास निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत भी है, जिसका फायदा टीम इंडिया को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में मिल सकता है।
सुंदर को कर सकते हैं रिप्लेस
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। पांच ओवर की गेंदबाजी के बाद सुंदर को मैदान के बाहर जाना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलिंग के दौरान सुंदर को शरीर के निचले हिस्से में अचानक के तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद वह मैदान के बाहर चले गए और दोबारा फील्डिंग के लिए नहीं लौटे।
ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वह टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह आयुष बदोनी को मौका मिल सकता है, जिन्होंने सुंदर को वनडे टीम में रिप्लेस किया है। बता दें कि, कोच गंभीर और अजीत अगरकर को ना चाहते हुए भी अपने स्टार खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर करने का फैसला लेना पड़ सकता है।
क्यों मिलेगी बदोनी को जगह?
वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद जब आयुष बदोनी का चयन उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किया गया तो सभी हैरान रह गए थे, क्योंकि रिप्लेसमेंट विकल्प के तौर पर अक्षर पटेल, रियान पराग और तनुष कोटियान का नाम भी शामिल था। लेकिन, चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आयुष बदोनी के साथ जाने का फैसला किया।
ऐसे में अगर सुंदर विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले पूर्व रूप से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर यहां पर बदोनी को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, आईपीएल में आयुष बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हैं और वह इस टीम के साथ साल 2022 से जुड़े हुए हैं। खास बात ये है कि कोच गौतम गंभीर 2022 और 2023 के सीजन में इसी टीम के मेंटर रह चुके हैं और यही कारण है कि रियान, कोटियन से पहले बदोनी को प्राथमिकता दी गई।
बदोनी के टी20 आंकड़े
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष बदोनी को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। बदोनी ने अब तक खेले 96 टी20 मैचों की 79 पारियों में 137.96 के स्ट्राइक रेट से 1788 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 26 पारियों में 17 विकेट लिए हैं।
यानी बदोनी टी20 में बेहद कम मौकों पर गेंदबाजी करते हैं। जबकि आईपीएल में उन्होंने सिर्फ 4 सफलताएं प्राप्त की हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर अपने पुराने शिष्य पर टी20 विश्व कप 2026 के लिए भरोसा जताते हैं या फिर सुंदर के फिट होने का इंतजार करते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर