IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से भारत का टेस्ट मैच, 15 सदस्यीय टीम फाइनल! गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा....

Published - 07 Apr 2026, 04:52 PM | Updated - 07 Apr 2026, 05:00 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान की मेहमान नवाजी करनी है। एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करने आ रही है, जिसकी शुरुआत 6 जून से होगी। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब न्यू चंडीगढ़ को किसी टेस्ट मैच की मेजाबनी सौंपी गई है।

जबकि इस एकमात्र टेस्ट के लिए भारत (Team India) की 15 सदस्यीय संभावित टीम भी सामने आ चुकी है, जिसमें शुभमन गिल कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे तो ऋषभ पंत को उप कप्तान का पदभार सौंपा जाएगा। इनके अलावा केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी अफगानिस्तान के खिलाफ लाल गेंद के खेल में खेलते नजर आ सकते हैं।

गिल, पंत, केएल, जडेजा को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में युवा शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। दरअसल, शुभमन टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट टीम के फुल टाइम कप्तान हैं, ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ इस जिम्मेदारी को निभाते नजर आ सकते हैं।

वहीं, उप कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का चुना जाना तय है, क्योंकि गिल के कप्तान बनने के बाद पंत को ही चयनकर्ताओं ने उप कप्तान के तौर पर चुना है। जबकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा का भी चुना जाना पक्का है, क्योंकि बीते टेस्ट मैचों में इन दोनों ही दिग्गजों का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। यही कारण है कि चयनकर्ता इन दोनों को किसी भी कीमत पर स्क्वाड में जगह दे सकते हैं।

सरफराज-पडिक्कल की हो सकती है वापसी

सरफराज खान को चयन समिति ने काफी लंबे समय से टेस्ट टीम (Team India) में मौका नहीं दिया है। जबकि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी सरफराज खान का नाम दूर-दूर तक नहीं था।

लेकिन माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सरफराज पर एक बार फिर चयन समिति भरोसा जता सकती है, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल को भी स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने शुरुआती मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अजीत अगरकर भी इन दोनों को मौका देने से नहीं रोक पाएंगे।

Virat Kohli ने दिया 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म का रिव्यू! सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बताया कैसी लगी फिल्म?

आकिब नबी कर सकते हैं डेब्यू

जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लिए थे, जबकि जम्मू-कश्मीर को उनका पहला रणजी टाइटल दिलाने में आकिब का काफी अहम योगदान रहा था।

ऐसे में उनको बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मौका दे सकती है। जबकि आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी इस टेस्ट मैच (Team India) का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि, इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था।

Team India का संभावित टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान , साई सुदर्शन , केएल राहुल ,ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा , देवदत्त पड्डीकल , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज , आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप।

Arjun Tendulkar की स्पीड और यॉर्कर का कहर, प्रैक्टिस में Rishabh Pant को चारों खाने की चित्त, VIDEO वायरल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com