साल 2026 के लिए भारत के टेस्ट कप्तान-उपकप्तान घोषित, अब पूरे साल इन्ही के कन्धों पर रहेगी जिम्मेदारी
Published - 23 Dec 2025, 03:14 PM | Updated - 24 Dec 2025, 01:03 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने साल 2025 में कुल तीन टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें वह सिर्फ एक ही सीरीज जीतने में सफल रही। भारत ने साल 2025 में पहली पूर्ण टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी जो कि दो-दो की बराबरी पर समाप्त हुई थी। इसके बाद टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया, लेकिन अफ्रीका ने भारत को भारत में 0-2 से रौंद दिया।
अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की विश्व क्रिकेट में जमकर किर किरी हुई। लेकिन प्रदर्शन के बाद चलिए आपको बताते हैं कि साल 2026 में भारत का टेस्ट कप्तान और उप कप्तान कौन होगा। जबकि पूरे साल इन्हीं दोनों के कंधों पर ये अहम जिम्मेदारी रहने वाली है।
ये खिलाड़ी रहेगा कप्तान!
भारत के लिए साल 2025 बिल्कुल भी उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा, लेकिन वह चाहेंगे कि साल 2026 में अधिक से अधिक टेस्ट मैच जीतकर वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बना सके।
भारत के लिए अगले साल कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कंधों पर रहने वाली है जो अब तक 8 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 4 उन्होंने जीते हैं तो तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रॉ रहा।
रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है थी, और उम्मीद है कि वह लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम (Team India) के कप्तान बने रह सकते हैं और पूरे साल 2026 में उनकी कप्तानी में भारत मुकाबले खेलने वाला है।
उप कप्तान के नाम पर मुहर
साल 2026 में भारतीय टेस्ट टीम (Team India) के उप कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का बने रहना फिक्स माना जा रहा है। पंत ने भारत के लिए साल 2025 में 7 टेस्ट की 13 पारियों में 48.38 की दमदार औसत से 629 रन बनाए थे।
इस दौरान पंत ने दो शतक और चार अर्धशतक भी ठोके थे और उन्हीं के इस फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई उनपर फिर एक बार उप कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दें कि, पंत को पहली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम (Team India) का उप कप्तान बनाया गया था और उन दौरान उनके बल्ले से कई धमाकेदार पारियां देखने को मिली थी। यही कारण है कि पंत को साल 2026 में उप कप्तान बने रहने दिया जा सकता है।
साल 2026 में इनके खिलाफ टेस्ट खेलेगी Team India
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए साल 2026 काफी रोमांचक और बड़ी प्रतियोगिताओं से भरा हुआ है। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम को कई द्विपक्षीय सीरीज में भी भाग लेना है तो पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में हुए प्रदर्शन को नए साल में वह सुधारना चाहेंगे। भारत को जून 2026 में पहले अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट खेलना है।
इसके बाद अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच की द्विपक्षीय श्रृंखला खेली जाएगी। जबकि अक्टूबर-नवंबर में भारत (Team India) कीवियों के देश में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। जबकि दिसंबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा भी करेगी। भारत के लिए आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए यह सभी मैच बेहद अहम होने वाले हैं।
क्या है Boxing Day Test? क्यों हर साल 26 दिसंबर को खेला जाता, जानें इसका पूरा इतिहास
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर