साल 2026 के लिए टीम इंडिया के टी20 कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, पूरे साल इन 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान
Table of Contents
साल 2026 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और यह साल भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।
इस दौरान टीम इंडिया (Team India) को टी20 वर्ल्ड कप समेत कई महत्वपूर्ण टी20 सीरीज खेलनी हैं। ऐसे में पूरे साल के लिए एक स्थिर और मजबूत नेतृत्व तय करना टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की प्राथमिकता रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने साल 2026 के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तान और उपकप्तान के नाम लगभग फाइनल कर दिए हैं।
माना जा रहा है कि पूरे साल टीम की कमान इन्हीं दो खिलाड़ियों के हाथों में रह सकती है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साल 2026 के लिए भारत के टी20 में इस खिलाड़ी को मिली कमान
साल 2026 के लिए भारतीय टीम (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। हाल के समय में सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर शानदार नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम (Team India) अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है और इसी दौरान भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब भी अपने नाम किया है।
सूर्या के टी20 कप्तानी रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो उन्होंने अब तक 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें भारत ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की, 6 मैच हारे और 3 मैच बेनतीजा रहे।
करीब 81.82 प्रतिशत के जीत प्रतिशत के साथ वह भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों में गिने जाते हैं। अब उनकी निगाहें साल 2026 में टी 20 विश्वकप समेत सभी टी 20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।
साल 2026 में इस खिलाड़ी के पास होगी टीम इंडिया की उपकप्तानी
साल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की उपकप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें भविष्य का लीडर मानते हैं, इसी कारण टी20 सेट-अप में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर गिल पहले ही अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं, जहां उन्होंने 2025 सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।
इसके अलावा, वह मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल होने के कारण वह कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे ।
लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। ऐसे में साल 2026 में शुभमन गिल एक बार फिर टीम इंडिया के उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे।
2026 में इतने टी20 मुकाबले खेलेगी Team India
साल 2026 टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 क्रिकेट के लिहाज़ से बेहद व्यस्त रहने वाला है। इस साल भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 समेत कुल 26 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलती नजर आएगी।
इन मुकाबलों में घरेलू और विदेशी दोनों दौरों की सीरीज़ के साथ-साथ साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फ़रवरी से मार्च के बीच भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जहां टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी।
इसके अलावा भारत जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ खेलेगा, जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर पाँच टी20 मुकाबले होंगे और सितंबर में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
वहीं सितंबर–अक्टूबर में वेस्ट इंडीज़ भारत दौरे पर आएगा, जहां पाँच टी20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। अक्टूबर–नवंबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरा और दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ के साथ साल का समापन होगा।
इतने ज्यादा टी20 मुकाबले टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होंगे, क्योंकि इन्हीं मैचों के ज़रिए टीम मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप और भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन तैयार करने की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़े : 6,6,6,6,4,4,4... इंग्लैंड की फूटी किस्मत, ODI में 500 रन बनाने से चूकी टीम, लेकिन बना गई 498 रन का बड़ा स्कोर