टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर

Published - 12 Feb 2026, 09:30 AM | Updated - 12 Feb 2026, 09:41 AM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है. लेकिन उससे पहले भारतीय टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, अभिषेक शर्मा अभी बीमारी से जूझ रहे हैं. दूसरी ओर ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को ऐसी गेंद फेंकी, जो कि सीधा उनके पैर पर आकर लगी. जिसकी वजह से ईशान दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े. ऐसे में अब उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है.

बुमराह की गेंद से चोटिल हुए Ishan Kishan

Ishan Kishan

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर भिड़ेगी. लेकिन मैच से पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) चोटिल हो गए हैं. प्रैक्टिस मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की जोरदार गेंद लगने से वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए. इसके बाद टीम फिजियों ने ईशान की देखभाल की. हालांकि, कुछ समय बाद ही फिर से वह अभ्यास सत्र में बैटिंग करने के लिए लौटे. लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं रूके.

लिहाजा, ईशान किशन (Ishan Kishan) पूरी तरह फिट है या नहीं अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है. अब माना जा रहा है कि उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है. वह प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है.

वेस्टइंडीज के सामने इंग्लैंड की हालत हुई खराब, 160 रनों में ही सिमटी इंग्लिश टीम की पारी, 30 रनों से झेली पहली हार

ईशान किशन की जगह किसे मिलेगा मौका?

अभिषेक के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) की चोट ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा दिया है. बुमराह भी अभी पूरी तरह फिट नहीं है. उनका खेलना भी संदिग्ध है. अब नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले ईशान का इंजर्ड होना टीम इंडिया के लिए डबल झटका है. अगर नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा नहीं खेल पाते हैं, तो इसका सीधा असर भारतीय खेमे पर पड़ेगा. दोनों की गैरमौजूदगी से ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर कमजोर होगा.

अब ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. हालांकि, संजू सैमसन (Sanju Samson) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह असफल रहे हैं. पूरी श्रृंखला में उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है. इसके बावजूद भारतीय कोच उनपर दोबारा भरोसा जता सकते हैं.

ईशान किशन का टी20 करियर

27 साल के ईशान किशन (Ishan Kishan) टीम इंडिया के एक आक्रामक और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने टी20 करियर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत खास पहचान बनाई है. ईशान ने भारत के लिए 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था. उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए अपने पर्दापण मुकाबले में ही अर्धशतक (56) जड़ दिया था.

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में उन्होंने एक बार खुद को साबित किया. भारतीय युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 43 गेंदों (103) में शतक जड़ा. अब तक वह टीम इंडिया के लिए 37 टी20i मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 137.7 के स्ट्राइक रेट से 1031 रन कूटे.

स्टीव स्मिथ की खुल गई किस्मत, टी20 वर्ल्ड कप टीम में मिली एंट्री, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN team india T20 World Cup 2026 India vs Namibia
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

12 फरवरी के दिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा

जसप्रीत बुमराह की गेंद से चोटिल हुए ईशान
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com