USA के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, एक नहीं 2 खिलाड़ी चोटिल, नहीं खेल पाएंगे अब मुकाबला
Published - 05 Feb 2026, 04:16 PM | Updated - 06 Feb 2026, 01:03 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब महज दो दिन का समय बचा है, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया (Team India) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। सात फरवरी को USA के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से ठीक पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी, एक स्पीनर और एक तेज गेंदबाज चोट के कारण इस मैच से बाहर हो सकते हैं, जिसने कप्तान सूर्यकुमार यादव की चिंता बढ़ा दी है।
Team India और साउथ अफ्रिका वार्मअप मैच में हर्षित चौटील

चार फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को गंभीर चोट लग गई। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गेंदबाजी करते समय हर्षित काफी असहज नजर आए। उन्हें एक ही ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप बीच में ही रोकना पड़ा। इसके तुरंत बाद वह अपने घुटने को पकड़कर दर्द से कराहते दिखे और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
उन्होंने उस मैच में केवल एक ओवर फेंका, जिसमें 16 रन खर्च किए। टीम इंडिया (Team India) के लिए हर्षित की यह चोट इसलिए भी बड़ी चिंता है क्योंकि वे अपनी रफ्तार और निचले क्रम में बल्लेबाजी से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार उनका अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में खेलना लगभग असंभव लग रहा है।
अभिषेक शर्मा के लिए यादगार पल, वॉर्मअप मैच के दौरान स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, VIDEO वायरल
सुंदर की फिटनेस पर Team India की चिंता बढ़ी
भारतीय टीम सिर्फ सिर्फ हर्षित को लेकर ही नहीं बल्कि स्टार स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। सुंदर को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसे साइड स्ट्रेन या रिब इंजरी बताया गया था। तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और अभी तक अपनी पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। टीम इंडिया (Team India) के लिए सुंदर का फिट न होना एक बड़ा झटका है।
क्योंकि वे पावरप्ले में किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में टीम के लिए इम्पेक्टफूल भी हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम को अक्षर पटेल या कुलदीप यादव पर अधिक निर्भर रहना होगा। यदि सुंदर पहले मुकाबले तक फिट नहीं होते हैं, तो भारतीय टीम के स्पिन विभाग और ऑलराउंडर विकल्प सीमित हो जाएंगे जो टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
कप्तान सूर्यकुमार के सामने प्लेइंग इलेवन की चुनौती
इन दो खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने एक नई चुनौती है। हालांकि प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी चुनौती पहले से ही कोच और कप्तान के सामने बनी हुई है। हर्षित राणा को गंभीर का भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है, जिन्होंने आईपीएल और घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।
अब टीम इंडिया (Team India) को तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे विकल्प के रूप में हार्दिक पांड्या या शिवम दुबे पर भरोसा करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि तिलक वर्मा चोट से उबरकर वापस आ चुके हैं और वॉर्म-अप मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर