सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, एक मैच के लिए बैन होंगे संजू सैमसन, इस जुर्म की ICC सुना रही सजा

Published - 03 Mar 2026, 02:31 PM | Updated - 03 Mar 2026, 02:35 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का काफी अहम रोल रहा था। संजू ने मुश्किल परिस्थितियों में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था।

लेकिन जैसे ही संजू से विजयी चौका मारा, वैसे ही वह पिच पर बैठकर अपने भगवान को याद करने लगे। लेकिन नीचे बैठने से पहले संजू ने अपना हेलमेट जल्दबाजी में उतारकर नीचे फेंक दिया था, जिसको लेकर अब क्रिकेट के गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू की इस हरकत के कारण उनको सेमीफाइनल मैच में बैन का सामना करना पड़ सकता है और अगर ऐसा होता है तो ये भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा झटका होगा।

हेलमेट फेंककर किया था Sanju Samson ने सेलिब्रेट

चौका मारकर जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और जमीन की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह अपने भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे। लेकिन शायद ही किसी ने कल्पना की हो कि इस तरह से सेलिब्रेट करने पर संजू सैमसन (Sanju Samson) को एक मैच का बैन तक झेलना पड़ सकता है।

दरअसल, आईसीसी के नियमों के अनुसार, मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आईसीसी खिलाड़ियों के इस तरह के जश्न मनाने के रवैये को लेकर काफी सख्त है, और इसी के चलते उनपर आईसीसी कड़ी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, फिलहाल आईसीसी की ओर से इस पूरे मुद्दे पर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या संजू को बैन करेगा ICC?

हेलमेट फेंक सेलिब्रेशन के बाद भारतीय प्रशंसकों के मन में केवल एक सवाल है कि क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सेमीफाइनल में संजू सैमसन को बैन कर देगा?

दरअसल, संजू सैमसन (Sanju Samson) की इस हरकत पर आईसीसी उन्हें फटकार या जुर्माना लगा सकती है। इस तरह के मामलों में खिलाड़ियों पर अक्सर जुर्माना या डिमेरिट अंक और चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। हालांकि, इसपर अंतिम फैसला आईसीसी का होगा कि वह संजू को बैन करती है या फिर जुर्माना या डिमेरिट अंक देकर इस मामले को जाने देती है।

भविष्यवाणी गलत होने पर आया मोहम्मद आमिर का रिएक्शन, बोले 'मैंने तो एकदम सही....'

किस नियम के तहत होगी संजू पर कार्रवाई?

दरअसल, संजू सैमसन (Sanju Samson) को अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में लेवल 1 या लेवल 2 का दोषी पाया जाता है तो उनपर फाइन लगाया जा सकता है। जबकि उनको डिमेरिट पॉइंट्स भी मिल सकते हैं, या फिर अधिक गंभीर हालात में उनपर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

हालांकि, आईसीसी मैच रेफरी भावनात्मक बातों का भी ध्यान रखते हैं और अगर कोई खिलाड़ी गुस्से, नाराजगी या फिर निराशा में नहीं, बल्कि केवल खुशी के जश्न में अपना हेलमेट फेंकते हैं तो अक्सर उनके साथ नरमी बरती जाती है। जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हेलमेट को वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की ओर देखकर नहीं फेंका था।

मोहम्मद आमिर ने फिर कर डाली भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए भविष्यवाणी, इस बार बोले 'टीम इंडिया ये मैच...

Tagged:

Sanju Samson icc India T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

12 चौके।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com