टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुआ बाहर

Published - 06 Feb 2026, 03:53 PM | Updated - 07 Feb 2026, 01:03 PM

Team India

Team India: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही भारतीय टीम (Team India) को अपने तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने चिंता में डाल दिया है।

चैंपियनशिप शुरू होने से महज 24 घंटे पहले उनके संभावित रूप से बाहर होने की खबर ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को असमंजस में डाल दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणा की फिटनेस को लेकर स्पष्ट संकेत दिए थे कि स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है।

वार्म-अप मैच में लगी चोट ने बढ़ाई चिंता

T20 world cup: Harshit Rana gets injured before tournament

हर्षित राणा को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। मैच के दौरान वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने एक ओवर में 16 रन खर्च किए और उस दौरान उनकी असहजता साफ नजर आ रही थी।

सूत्रों के अनुसार उन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत है, जिसके चलते उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए। टीम मैनेजमेंट ने मेडिकल जांच के बाद अंतिम फैसला लेने की बात कही थी, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि हर्षित पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति संदिग्ध है। उन्होंने कहा था कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कप्तान ने यह भी माना कि अगर राणा बाहर होते हैं तो यह टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास पर्याप्त बेंच स्ट्रेंथ मौजूद है और जरूरत पड़ने पर दूसरे कॉम्बिनेशन आजमाए जा सकते हैं। संभावित रिप्लेसमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि टीम में किसी ऑलराउंडर को ही शामिल किया जाए।

डिफेंडिंग चैंपियन Team India पर बढ़ा दबाव

टीम इंडिया (Team India) इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरा है। टीम ने 2024 का संस्करण जीतकर इतिहास रचा था। 2007 के बाद यह भारत का दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब था। खास बात यह रही कि 2024 में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और सभी आठ मुकाबले जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इस बार टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती है। यदि भारत फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतता है, तो वह आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली पुरुष टीम बन जाएगी।

पहले मैच से पहले नई रणनीति की जरूरत

टीम इंडिया (Team India) शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा। ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम संयोजन में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में राणा की अनुपस्थिति संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

टीम मैनेजमेंट अब परिस्थितियों के अनुसार नई रणनीति बनाने पर विचार कर रहा है। मेन इन ब्लू के सामने चुनौती सिर्फ पहले मैच की नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन की है। चोट के इस झटके के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी और खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेगी।

ये भी पढ़े : 104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

Tagged:

team india Suryakumar Yadav harshit rana T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com