टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, वडोदरा मैच शुरू होने से पहले चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत

Published - 11 Jan 2026, 09:34 AM | Updated - 11 Jan 2026, 01:06 PM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: रविवार (11 जनवरी) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। श्रृंखला का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पंत (Rishabh Pant) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अचानक लगी चोट ने उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया है। पंत अब कीवियों के खिलाफ खेलते नजर नहीं आएंगे, बल्कि इस चोट के कारण जल्द ही वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

कैसे लगी Rishabh Pant को चोट?

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से एक दिन पूर्व नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते समय ऊपरी हिस्से में पसलियों के पास चोट लगी है। पंत नेट्स में एक थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट के सामने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी वह इस गंभीर चोट का शिकार बने।

टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दाहिनी तरफ खिंचाव के साथ आंतरिक तिरछी मांसपेशी में चोट का पता चला है। इसके कारण उन्हें कीवियों के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। बता दें कि, अभी पंत की चोट का आकलन किया जा रहा है।

मेडिकल टीम ने तुरंत करवाई जांच

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जब पसलियों के पास चोट लगी थी, उस समय हालात सामान्य नजर आ रहे थे, लेकिन पंत का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा था। इसलिए मेडिकल टीम ने बिना वक्त गंवाए उनका एमआरआई स्कैन करवाना सही समझा।

पंत के एमआरआई स्कैन की जांच वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दिनेशॉ परडीवाला से ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई और उनके परामर्श के बाद ऋषभ पंत स्पष्ट हो गया है कि ये चोट आम नहीं है।

वहीं, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने भी इस परामर्श के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पंत को बाहर रखने का फैसला किया है और उन्हें कुल दिनों के आराम के बाद बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आगे के आकलन और रिहैबिलिटेशन के लिए भेज दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड ODI के साथ ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया आई सामने, बुमराह-हार्दिक की वापसी

कौन करेगा पंत को रिप्लेस?

तीन मैच की वनडे सीरीज से पंत के बाहर होने के बाद उनको रिप्लेस कौन करेगा, इसपर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कि है। लेकिन विकल्पों में सबसे आगे ध्रुव जुरेल और ईशान किशन हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

पंत के बाहर होने के बाद बैकअप विकेटकीपर चुना जाना तय है और बीसीसीआई किसी भी समय पंत के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है, क्योंकि वर्तमान भारतीय स्क्वाड में केएल राहुल के अलावा दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद नहीं है। यही कारण है कि जुरेल या ईशान में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

IND vs NZ 1st ODI Prediction in Hindi: वडोदरा में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

ऋषभ पंत को दाहिनी तरफ खिंचाव के साथ आंतरिक तिरछी मांसपेशी में चोट का पता चला है।

11 जनवरी से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com