नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी बीमार, नहीं खेल पाएंगे अब मुकाबला
Published - 10 Feb 2026, 12:14 PM | Updated - 10 Feb 2026, 12:24 PM
India vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया (India vs Namibia) के साथ है. दोनो देशों के बीच यह मैच 12 फरवरी को अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया के 2 धाकड़ खिलाड़ी बीमार हो गए हैं. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर के बाद अब इस लिस्ट में दो प्लेयर्स का नाम और शामिल हो गया हो गया है. अब उनका नामीबिया (India vs Namibia) के खिलाफ खेलना असंभव माना जा रहा है. चलिए तो जानते हैं कि कौन हैं यह दो खिलाड़ी.....
India vs Namibia मुकाबले से पहले बीमार हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नामीबिया संग (India vs Namibia) मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा की तबियत बिगड़ गई है. बुमराह बीमार होने की वजह से यूएसए के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे. वहीं, अब ताजा खबर है कि है कि भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की भी हालत सही नहीं है. बता दें कि अभिषेक USA के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए थे. इसके बाद वह मैदान पर भी बैठे नजर नहीं आए. उन्होंने मैच में भी एक ओवर फिल्डिंग नहीं की. इतना ही नहीं मैच खत्म होने के बाद वह विरोधी टीम से हाथ मिलाने तक के लिए बाहर नहीं आए.
India vs Namibia मैच से बाहर हुए बुमराह और अभिषेक
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बयान दिया था कि, खराब मौसम की वजह से बुमराह को फिवर था और अभिषेक शर्मा का पेट खराब था. इसलिए वह फिल्डिंग करने भी बाहर नहीं आया . हालांकि, सिराज ने आगे कहा कि, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले (India vs Namibia) से पहले दोनों प्लेयर्स ठीक हो जाएंगे. सिराज ने कहा, 'सब ठीक है अभिषेक का पेट खराब हो गया था इसी वजह से वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए.
कप्तान सूर्या ने यह भी कंफर्म किया है कि 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम आयोजित मुकाबले से पहले वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया से जुड़ जाएगा. वहीं, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि नामीबिया के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. अभी दोनों पूरी तरह से फिट नहीं हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का स्क्वाड
भारत क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर
FAQs
अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की बिगड़ी तबियत