भारतीय टीम को बड़ा नुकसान, चोट के चलते अगले 2 टी20 नहीं खेलेगा धाकड़ बल्लेबाज
Published - 27 Jan 2026, 11:41 AM | Updated - 27 Jan 2026, 01:11 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले अंतिम दो टी20 मैचों से धाकड़ बल्लेबाज को बाहर कर दिया है। खिलाड़ी को चोट के कारण स्क्वाड से बाहर किया गया है, ताकि वह विश्व कप 2026 से पहले पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है तो 31 जनवरी को आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। हालांकि, भारत पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुका है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी जो हो गया है बाहर।
अंतिम दो मैचों से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले तिलक वर्मा को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया था। तिलक को 7 जनवरी को अचानक से शरीर के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां स्कैन करने के बाद उनकी तत्काल सर्जरी की गई।
तिलक की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन अब खबरें हैं कि तिलक इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं और वापसी की तैयारियां कर रहे हैं।
इस दिन जुड़ेंगे Team India के साथ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि तिलक अभी तक शत प्रतिशत फिट नहीं हो पाएं हैं और इसके चलते वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजरते रहेंगे।
बीसीसीआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तिलक 3 फरवरी को पूरी तरह से फिट होकर मुंबई में टीम इंडिया (Team India) के साथ जुड़ जाएंगे। माना जा रहा है कि विश्व कप वॉर्म मैच से पहले तिलक एक और मैच खेल सकते हैं। बता दें कि, तिलक वर्मा विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अहम खिलाड़ी हैं, जिनका फॉर्म बेहद कमाल का रहा है।
श्रेयस टीम के साथ बरकरार, संजू को मौके
तिलक वर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में बने रहेंगे। श्रेयस को अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, और इसकी उम्मीद भी बेहद कम है कि कोच गंभीर उन्हें मौका देंगे।
जबकि तिलक वर्मा के बाहर होने का अधिक फायदा खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए होगा, क्योंकि उन्हें अंतिम दो टी20 मैचों में भी आजमाया जा सकता है। संजू ने अब तक शुरुआती तीन मैचों में 10, 6 और 0 का स्कोर बनाया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर