श्री पदमनाभास्वामी मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर, भगवान का आशीर्वाद लेते हुए VIDEO हुआ वायरल

Published - 30 Jan 2026, 05:23 PM | Updated - 31 Jan 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज़ के फाइनल मुकाबले से पहले केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए।

शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले खिलाड़ियों का यह आध्यात्मिक दौरा चर्चा का विषय बन गया है। पारंपरिक परिधानों में मंदिर परिसर में देखे गए खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

मंदिर में दिखे Team India के नामी चेहरे

मंदिर दर्शन के दौरान भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और स्पिन तिकड़ी कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती व रवि बिश्नोई को देखा गया।

वीडियो में फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मौजूद थे। खिलाड़ियों ने शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर मैच से पहले आशीर्वाद लिया, जिसे फैंस टीम की एकजुटता और सकारात्मक सोच से जोड़कर देख रहे हैं।

पूरी सीरीज़ में आध्यात्मिक यात्रा का सिलसिला

यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया (Team India) ने किसी मैच से पहले धार्मिक स्थल का रुख किया हो। इससे पहले विशाखापत्तनम में चौथे T20I से पहले खिलाड़ियों ने श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में दर्शन किए थे।

वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने व्हाइट-बॉल सीरीज़ के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और गुवाहाटी के कालकाजी मंदिर का दौरा किया था। यह सिलसिला टीम के भीतर मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मैदान पर भारत का दबदबा, चौथे मैच में झटका

मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत (Team India) ने पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज़ पहले ही अपने नाम कर ली है। हालांकि चौथे T20I में मेहमान न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 50 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कीवी टीम ने 215 रन बनाए, जवाब में भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई। शिवम दुबे की 65 रनों की पारी के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

रोहित शर्मा या विराट कोहली? कौन था टेस्ट क्रिकेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, ये आंकड़े देखकर आपको खुद मिलेगा जवाब

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अहम परीक्षा

यह पूरी सीरीज़ भारत के लिए ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अहम तैयारी मानी जा रही है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। डिफेंडिंग चैंपियन और सह-मेज़बान होने के नाते भारत (Team India) पर घरेलू परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन का दबाव है।

टीम को ग्रुप A में पाकिस्तान क्रिकेट टीम, USA क्रिकेट टीम, नामीबिया क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के साथ रखा गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ का मजबूत अंत टीम इंडिया (Team India) के आत्मविश्वास को और ऊंचा ले जा सकता है।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया बल्लेबाजी क्रम, ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक खेलेंगे ये खिलाड़ी

Tagged:

indian cricket team IND vs NZ team india cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com