'मैंने दारु छोड़ दी....' टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर ने कबूला सच, हर दिन गटक रहा था एक शराब की बोतल
Published - 19 Mar 2026, 12:17 PM | Updated - 19 Mar 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Team India: आईपीएल 2026 एक ऐसा मंच है जहां नई-नई प्रतिभा देखने को मिलती है. साथ ही टीम इंडिया (Team India) से बाहर हो चुके खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के एक और मौका. आगामी सीजन की शुरूआत से पहले एक स्टार खिलाड़ी ने कबूल किया है कि वह एक दिन में बहुत शराब पी जाता था.
लेकिन IPL की तैयारी की वजह से उसने पिछले छह महीनों से दारू हो हाथ नहीं लगाया है. क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहता है.
Team India के स्टार खिलाड़ी ने छोड़ी शराब

टीम इंडिया (Team India) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के यूट्यूब शो पर अपनी निंजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि एक वक्त पर वह शराब के नशे में चूर रहते थे. बता दें कि चहल IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वह पिछले 6 महीनों से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.
स्पिनर का कहना है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं. उनकी इन बातों को सुनने के बाद RCB के पूर्व और दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर डिविलियर्स ने भी तालियां बजाई.
फिटनेस एक बड़ी चुनौती : युजवेंद्र चहल
भारतीय (Team India) स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि अब फिटनेस एक बड़ी चुनौती है. इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. चहल ने बताया कि, "शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया. मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इस वजह से मैं अधिक ध्यान रखता हूं. मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं. मैं सीनियर हूं तो चाहता हूं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखे.
चहल ने आगे कहा कि, पिछले सीजन फाइनल में मार्को जानसेन के ना होने से टीम फाइनल में हार गई थी. उनका मानना है कि जानसेन होते तो पंजाब IPL 2026 का खिताब जीत जाती. क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में जानसेन ने शानदार गेंदबाजी की थी. उनकी आक्रामक शैली निचले क्रम में टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होती.
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मार्को जानसेन अपने वतन वापिस लौट गए थे. उन्हें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी के लिए जाना पड़ा था. इस सीजन पंजाब को फाइनल में RCB के सामने सिर्फ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
IPL 2025 में हुए चोटिल
IPL 2025 में युजवेंद्र चहल चोट से जूझ रहे थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद उनको नकल में भी फ्रैक्चर की शिकायत हुई थी. इसी कारण वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाए थे. लेकिन इस सीजन उन्होंने ठाना है कि वह अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और फ्रेंचाइजी को पहला खिताब दिलवाने में अपना योगदान देंगे.
IPL से बाहर हुए पैट कमिंस की कौन लेगा जगह? जानें रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर