न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया DONE, हार्दिक-बुमराह बाहर, इन 15 खिलाड़ियों को चांस

Published - 20 Dec 2025, 01:35 PM | Updated - 21 Dec 2025, 01:01 PM

Team India

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब टीम इंडिया (Team India) अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। भारतीय टीम जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी।

इस दौरे की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जहां भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आयोजित की जाएगी।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। इस टीम में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी गई है, जो चयन का सबसे बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिला है।

गिल होंगे कप्तान , राहुल उपकप्तान

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल बतौर कप्तान भारतीय टीम (Team India) में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में लगी चोट के कारण वह पिछली वनडे सीरीज से बाहर रहे थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

भले ही कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–1 से हार मिली थी, फिर भी टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए हुए है और उन्हें भविष्य के स्थायी कप्तान के रूप में तैयार करना चाहता है।

वहीं केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गिल की गैरमौजूदगी में राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 2–1 से सीरीज जीत दिलाई थी।

नियमित उपकप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते टीम प्रबंधन ने एक बार फिर राहुल पर भरोसा जताया है। अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ राहुल, युवा कप्तान गिल को मैदान पर अहम फैसले लेने में मजबूती प्रदान करेंगे।

रोहित–विराट की Team India में वापसी

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को शामिल किया गया है। उम्र और भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बावजूद दोनों दिग्गजों ने अपने हालिया प्रदर्शन से साफ कर दिया है कि वे अभी भी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कप्तानी से हटाने के बाद भी रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया, साथ ही मैन ऑफ द सीरीज बनकर अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ अपनी निरंतरता बनाए रखी।

वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज की पहले दो वनडे की खराब शुरुआत के बाद तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेलकर जोरदार वापसी की।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। इस प्रदर्शन से कोहली ने साबित कर दिया कि वह अब भी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

हार्दिक और बुमराह वनडे सीरीज से बाहर

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया (Team India) में शामिल नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि दोनों खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज किया जा सके और वे पूरी तरह फिट रहें।

चयनकर्ताओं का मानना है कि हार्दिक और बुमराह टी20 सेटअप के सबसे अहम खिलाड़ी हैं, ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज से आराम देना जरूरी समझा गया है। इसी रणनीति के तहत दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों में मौका नहीं मिलेगा, लेकिन टी20 सीरीज और आगामी बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार रखा जाएगा।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ Team India की 15 सदस्यीय वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (उपकप्तान /विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा , यशस्वी जायसवाल , अर्शदीप सिंह , रुतुराज गायकवाड़

ये भी पढ़े : अब न्यूजीलैंड के साथ 2 टेस्ट में टीम इंडिया का होगा सामना, 15 सदस्यीय स्क्वाड आया सामने, गिल(कप्तान), पंत, बुमराह, केएल...

Tagged:

IND vs NZ team india hardik pandya jasprit bumrah
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

11 जनवरी

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com