इस डेट को होगा न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों के स्थान पर मुहर लगना तय
Published - 01 Jan 2026, 04:46 PM | Updated - 02 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वनडे सीरीज के बाद खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा 20 दिसंबर को ही कर दी गई थी, लेकिन वनडे सीरीज (Team India) के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट का इंतजार लगतार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब उस तारीख का ऐलान हो चुका है, जिस दिन वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगेगी।
कब होगा स्क्वाड का ऐलान?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज (Team India) शुरू होने में अब केवल 10 दिन का समय शेष है, लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ताओं ने स्क्वाड की घोषणा नहीं की है।
माना जा रहा है कि 3 जनवरी (शनिवार) को चयन समिति ऑनलाइन माध्यम से वनडे सीरीज का चयन कर सकते हैं, जिसकी अध्यक्षता अजीत अगरकर करेंगे और इसमें प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह और एसएस दास भी शामिल हैं, जो कि चयन समिति के मुख्य पदाधिकारी हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इस बात की जानकारी दी कि स्क्वाड सेलेक्शन 3 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
शुभमन की वापसी, श्रेयस पर संशय
भारतीय टीम (Team India) के युवा वनडे कप्तान शुभमन गिल गर्दन की ऐठन के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन कीवियों के खिलाफ शुभमन की बतौर कप्तान वापसी तय मानी जा रही है। शुभमन ने भारत के लिए अभी तक एक वनडे सीरीज में कप्तानी की है, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी।
उस सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, श्रेयस अय्यर तिल्ली की चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल वह एसीए में मौजूद है। लेकिन उनका इस वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि, अय्यर ने अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन मेडिकल टीम के द्वारा उन्हें अनुमति नहीं मिली है।
रोहित-विराट पर होंगी नजरें
जिस कमाल की फॉर्म में भारत (Team India) के दोनों पूर्व कप्तान चल रहे हैं उसे देखकर उनका चयन शत प्रतिशत पक्का माना जा रहा है। रोहित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो अर्धशतक ठोके थे।
जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में उनके बल्ले से 155 रन की तूफानी पारी निकली थी। इसके अलावा विराट कोहली का फॉर्म भी कमाल का रहा है। कोहली ने पिछले छह पारियों में तीन शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं, जिसमें दो बार वह नाबाद वापस लौटे हैं। दोनों दिग्गजों के फॉर्म को देखते हुए चयन पक्का माना जा रहा है।
वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का भी हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय Team India
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), तिलक वर्मा, केएल राहुल (उप कप्तान), ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर