ODI एशिया कप 2027 के लिए टीम इंडिया हुई फाइनल, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, पंत.....
Table of Contents
Asia Cup 2027: 2025 में खेले गए एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब अपने नाम किया। अब एशिया कप का अगला संस्करण 2027 में वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जो वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेला जाएगा।
इस एशिया कप (Asia Cup 2027) में भारतीय टीम के 15 सदस्य वाली टीम सामने आ चुकी हैं और इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के पास होगी। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?
शुभमन गिल होंगे कप्तान!
एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य का कप्तान मानते हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 2–1 से हार का सामना करना पड़ा।
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने गिल पर भरोसा बनाए रखा है और 2027 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा मौका देने के पक्ष में है।
रोहित और विराट भी हुए टीम में टीम में शामिल
एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के लिए भारतीय टीम में दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है। दोनों खिलाड़ियों ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं।
हाल के समय में उनकी बढ़ती उम्र और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज़ हुई थीं। इसी बीच टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इन दोनों खिलाड़ियों को नॉन-कमिटल बताया था, जिससे अटकलें और बढ़ गई थीं।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से सभी सवालों का जवाब दिया। मौजूदा शानदार फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) में इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
केएल राहुल और ऋषभ पंत भी हुए शामिल!
एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) की भारतीय टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को भी शामिल किया जा सकता है। दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज़ों ने हालिया वनडे सीरीज़ में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा मजबूत किया है।
केएल राहुल ने जहां मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी की है, वहीं ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाकर टीम को कई मौकों पर तेज़ शुरुआत और मजबूती दी है।
इसके अलावा, राहुल की अनुभव और लीडरशिप क्वालिटी टीम के लिए अतिरिक्त फायदा साबित हो सकती है, जबकि पंत की मैच का रुख पलटने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।
इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के लिए भारतीय टीम में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है।