7 फरवरी को USA के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, संजू, बुमराह, चक्रवर्ती....

Published - 31 Jan 2026, 07:08 PM | Updated - 01 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक हफ्ते का समय बचा है और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Team India) अपना पहला मुकाबला वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन दिन अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

इस मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो चुका है और इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। आइए जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

सूर्यकुमार यादव होंगे Team India के कप्तान

अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में शानदार कप्तानी की है और एक भी सीरीज़ नहीं गंवाई है।

सूर्या अब तक 42 टी20 मैचों में भारतीय टीम (Team India) की कमान संभाल चुके हैं, जिसमें भारत ने 31 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है। वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे हैं और दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका। बता दें कि सूर्या की कप्तानी में भारत ने 73.8 प्रतिशत मैच जीते हैं।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी मिली जगह

अमेरिका के खिलाफ होने वाले उद्घाटन मुकाबले के लिए भारतीय टीम (Team India) में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी जगह दी गई है। हाल के समय में दोनों खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी रहे है, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है।

अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में तेज़ रन बनाने की क्षमता रखते हैं, जबकि संजू सैमसन बतौर ओपनर टीम को मजबूती देने के साथ-साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे।

ऐसे में अमेरिका के खिलाफ इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाज़ी को और संतुलन प्रदान करती नज़र आ रही है।

बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को भी मिली जगह

अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने गेंदबाज़ी को मज़बूती देने के लिए इन दोनों अनुभवी गेंदबाज़ों पर भरोसा जताया है।

जसप्रीत बुमराह अपनी घातक यॉर्कर और डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। अमेरिका के खिलाफ इस मुकाबले में बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी से भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण और भी धारदार नज़र आ रहा है।

ईशान किशन की भी हुई वापसी

लंबे समय बाद ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई है। वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए, वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में भी उन्होंने प्रभावशाली बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अमेरिका के खिलाफ इस मुकाबले के लिए टीम में जगह दी गई है। उनकी वापसी से भारतीय टीम के बल्लेबाज़ी क्रम को गहराई और आक्रामकता दोनों मिलती हुई नज़र आ रही है।

Team India की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

ये भी पढ़े : किस खिलाड़ी के दम पर भारत जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026? रोहित शर्मा ने बताया उस दिग्गज क्रिकेटर का नाम

Tagged:

indian cricket team team india IND vs USA USA Cricket Team
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com