न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, खूंखार बल्लेबाज की वापसी, सूर्या कप्तान
Table of Contents
Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम (Team India) पहले ही सीरीज़ में 2–0 की बढ़त बना चुकी है और उसकी नजर आज का मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम करने पर होगी। घरेलू हालात और शानदार फॉर्म से उत्साहित टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
इस बीच सीरीज़ के आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टीम (Team India) की घोषणा कर दी गई है। घोषित स्क्वॉड में कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ एक खतरनाक खिलाड़ी की भी वापसी हुई है, जिससे टीम की ताकत और बढ़ गई है। इस बदलाव के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
सूर्य होंगे Team India के कप्तान
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के आखिरी दो टी20 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में भारत की कमान संभालते हुए टीम को नई पहचान दी है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। आक्रामक सोच और खिलाड़ियों पर भरोसा उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत रही है।
कप्तानी के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी एक बार फिर पूरी तरह गरजता हुआ दिखा है। उन्होंने 24 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाकर अपने पुरानी फॉर्म हासिल की। रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली।
इस विस्फोटक इनिंग में उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इस प्रदर्शन ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि आगामी मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा दिया है।
इस खूंखार खिलाड़ी की भी हुई वापसी
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम (Team India) को शुरुआती तीन मुकाबलों में चोट के कारण बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ तिलक वर्मा की कमी झेलनी पड़ी थी। हालांकि अब उनकी सीरीज़ के आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम में वापसी हो गई है, जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है।
तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होकर आखिरी दो टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) में लौट आए हैं। उनकी वापसी से भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है और टीम को मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद विकल्प मिलेगा, जो अहम मौकों पर उपयोगी साबित हो सकता है।
आखिरी दो टी20 मुकाबलों में इसी गेंदबाज़ी यूनिट के साथ उतरेगी टीम इंडिया
आखिरी दो टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम (Team India) एक संतुलित और धारदार गेंदबाज़ी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी। तेज़ गेंदबाज़ी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे, जिनका साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा निभाएंगे। वहीं स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगी।
यह गेंदबाज़ी यूनिट नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ मिडिल ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाने में सक्षम मानी जा रही है। डेथ ओवर्स में बुमराह और अर्शदीप की सटीक यॉर्कर, जबकि स्पिन में कुलदीप और वरुण की विविधता, विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
आखिरी दो टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, ईशान किशन (विकेटकीपर)
ये भी पढ़े : BCCI काट रही रोहित-कोहली की सैलरी, पहले मिलते थे 7 करोड़, जानें अब दोनों को मिलेंगे कितने रूपये