श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, हर्षित-अय्यर की वापसी, रिंकू-सिराज बाहर
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है और भारतीय टीम (Team India) ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया। टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने जा रही है।
यह सीरीज़ भारतीय टीम (Team India) के लिए 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों के लिहाज़ से काफी अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड भी सामने आ चुका है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम ने एक भी टी20 सीरीज़ नहीं हारी है।
अगर उनके कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 52 मैचों में टीम की कमान संभाली है, जिसमें भारत (Team India) ने 42 मैच जीते, 8 में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। उनका जीत प्रतिशत लगभग 84% रहा है, जो उनकी लीडरशिप को और मजबूत बनाता है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में भी उनसे एक और सफल अभियान की उम्मीद होगी।
हर्षित-अय्यर की होगी Team India में वापसी
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में हर्षित राणा की टीम इंडिया (Team India) में वापसी हो सकती है। हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर इस सीरीज़ में वापसी कर सकते हैं।
वहीं श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी की संभावना है। उन्होंने हाल के समय में IPL और घरेलू टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, उन्होंने आखिरी बार 2023 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्हें जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज़ में उन्हें दोबारा मौका मिल सकता है।
रिंकू-सिराज होंगे बाहर
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर किया जा सकता है। रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 5 मैचों में 24 रन बनाए, उनका औसत लगभग 6 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 82.75 का रहा। ऐसे में खराब फॉर्म के चलते उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है।
वहीं मोहम्मद सिराज को भी टीम कॉम्बिनेशन के चलते बाहर किया जा सकता है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चोटिल हर्षित राणा की जगह मौका मिला था। सिराज ने USA के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट जरूर लिए थे, लेकिन इसके बाद पूरे टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में टीम मैनेजमेंट संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज़ में उन्हें बाहर रखने का फैसला कर सकता है।
दिसंबर में होगी भारत और श्रीलंका की सीरीज
दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। यह सीरीज़ साल के अंत में होने वाली एक अहम द्विपक्षीय सीरीज़ मानी जा रही है, जिस पर फैंस की खास नजर रहेगी। सीरीज़ के शेड्यूल की बात करें तो पहला टी20 मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा टी20 मैच 24 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे, जिससे फैंस को रोमांचक मुकाबलों का पूरा मजा मिलने वाला है।
श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में Team India का स्क्वाड इस प्रकार हैं :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।
Disclaimer: श्रीलंका सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagged:
indian cricket team team india IND vs SL cricket news