टीम इंडिया की आयरलैंड के साथ सीरीज फाइनल, हिस्सा लेंगे ये यंग 15 खिलाड़ी, भरेंगे UK को उड़ान
Published - 20 Mar 2026, 03:35 PM | Updated - 20 Mar 2026, 03:42 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स आईपीएल 2026 में व्यस्त होने वाले हैं। हालांकि, आईपीएल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा आयरलैंड का रहने वाला है, जिसमें 15 युवा खिलाड़ी उड़ान भर सकते हैं।
इस सीरीज पर टीम इंडिया (Team India) केवल दो मैच खेलेगी और फिर यहां से इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि, काफी समय पहले आयरलैंड ने बीसीसीआई को गुजारिश की थी कि इंग्लैंड दौरे से पहले वह आयरलैंड में द्विपक्षीय सीरीज खेले, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। लेकिन इस सीरीज में किन 15 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा चलिए आपको बताते हैं।
आयरलैंड में सूर्या संभालेंगे कमान
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज लगभग फाइनल हो चुकी है, लेकिन इसपर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। माना जा रहा है कि जल्द इस सीरीज का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में नई दिल्ली में आयोजन बीसीसीआई अवॉर्ड समारोह के दौरान खिलाड़ियों कोचिंग स्टाफ और अन्य सहायक कर्मचारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया था कि इंग्लैंड से पहले टीम इंडिया (Team India) डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेलेगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे।
युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 सदस्यीय टीम को रवाना कर सकता है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को संतुलन हो सकता है।
टीम (Team India) में अनुभवी प्लेयर्स के तौर संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद होंगे तो युवाओं में अशोक शर्मा, अंशुल कंबोज, नीतीश कुमार रेड्डी और तनुष कोटियन को मौका मिल सकता है। बता दें कि, इन खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन और घरेलू टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर इनको 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलेगी।
कब खेली जा सकती है सीरीज?
भारतीय टीम (Team India) का आयरलैंड का दौरा पहले से निश्चित नहीं था, बल्कि आनन-फानन में इसको फिक्स किया गया। दरअसल, आईपीएल की समाप्ति 31 मई को होगी। इसके बाद 4 जून को भारत- अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और 20 जून तक तीन मैचों का वनडे सीरीज खेली जाएगी।
जबकि 1 जुलाई से टीम इंडिया (Team India) का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा। ऐसे में भारत के पास आयरलैंड में दो मैच खेलने के लिए केवल 10 दिन का समय होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि 23 से 27 तारीख के बीच ये दोनों टी20 मैच खेले जा सकते हैं, ताकि टीम इंडिया (Team India) समय रहते इंग्लैंड पहुंचकर व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर सके।
Team India का संभावित स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अशोक शर्मा, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उप कप्तान), तनुष कोटियन, रिंकू सिंह।
नोट: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। साथ ही बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए कोई स्क्वाड भी घोषित नहीं किया। हमारे द्वारा बनाया गया स्क्वाड खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर आधिकारिक है। आधिकारिक स्क्वाड के लिए बीसीसीआई की घोषणा की इंतजार करें।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर