भारत का सेमीफाइनल मुकाबला तय! ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका नहीं, इस टीम से होगी टक्कर

Published - 16 Feb 2026, 01:36 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लीग चरण के मैच में एकतरफा तरीके से हराकर सुपर-आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन बना सकी और 61 रन से मुकाबला हार गई।

लेकिन इस जीत के बाद बाद भारत का सेमीफाइनल मुकाबला भी अभी से तय हो गया है। जबकि भारतीय टीम (Team India) की सेमीफाइनल में ये भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका से नहीं, बल्कि इस खूंखार टीम से होगी।

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका नहीं होगा भारत का सामना!

भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। दरअसल, टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनको चार ग्रुप में पांच-पांच करके बांटा गया था। जबकि इस चार ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-चार के लिए क्वालीफाई करेंगी तो अन्य 12 टीमों का सफर लीग चरण मैचों में ही समाप्त हो जाएगा।

यहां से अब आठ टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा जाएगा, जबकि दोनों ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।

वहीं, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटटेर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि सुपर-8 के ग्रुप लगभग फाइनल हो चुके हैं, जिसमें भारत (Team India) के ग्रुप में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को रखा जा सकता है। जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा जा सकता है और माना जा रहा है कि यहीं टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी।

इन टीमों से होगा Team India का सामना!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को कुल तीन-तीन मुकाबले खेले हैं और उनमें से जो टीम शीर्ष दो स्थान पर फिनिश करेगी वह सेमीफाइनल तक पहुंचेगी और बाकी की दो टीमों का सफर यही समाप्त हो जाएगा।

भारत के सुपर-8 में मुकाबले 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद में, 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में और एक मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भारतीय टीम (Team India) भिड़ सकती है।

यहां भारत का लक्ष्य होगा कि वह अपने सभी तीनों मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंचे। लेकिन उनको ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमों से कड़ी चुनौती मिल सकती है, जिनका प्रदर्शन लीग चरण मैचों में विरोधी टीमों के खिलाफ काफी कमाल का रहा था।

अपने ही खिलाड़ियों पर भड़की पाक एंकर, बोलीं—‘ना बैटिंग आती है, ना बॉलिंग निकम्मे' .....

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला तय!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है तो दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी 5 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम को सौंपी गई है।

लेकिन अगर, पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाता है तो फिर जो मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, वह श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा, लेकिन अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचती है तो दोनों सेमीफाइनल भारत की मेजबानी में होंगी और फाइनल भी भारत (Team India) में होगा।

वहीं, अगर सुपर-8 में समीकरण ऐसे बढ़ते हैं कि भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेला जाएगा तो वह भी श्रीलंका में ही होगा। बता दें कि, ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमों का सामना दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा। ऐसे में भारतीय टीम (Team India) का सेमीफाइनल, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या फिर श्रीलंका में से किसी के साथ भी हो सकता है।

नीदरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी, सुपर-8 से पहले कोच गंभीर करा रहे आराम

Tagged:

team india india vs pakistan Cricket Australia T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

8 मार्च 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com