अगले 6 महीनों के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ खुलासा, इन टीमों से होगा सामना
Published - 21 Jan 2026, 04:49 PM | Updated - 22 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय टीम ने भले ही साल 2026 की शुरुआत हार के साथ की हो, लेकिन उनके लिए आने वाले छह महीने बेहद कमाल के रहने वाले हैं। टीम इंडिया (Team India) ने जो गलतियां न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कीं, वह उन्हें आगामी मुकाबलों में दोहराने से बचना चाहेंगी।
जबकि इसी छह महीने के भीतर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 भी खेला जाना है, जो कि भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में खेला जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत के लिए अगले छह महीने का शेड्यूल कैसा रहने वाला है। किन-किन टीमों से भारत का सामना आगामी छह महीनों में होने वाला है।
न्यूजीलैंड के साथ होगी टी20 सीरीज
भारत (Team India) और न्यूजीलैंड के बीच भले ही वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है, लेकिन 21 जनवरी से दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये सीरीज आगामी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को लेकर भी काफी अहम है, क्योंकि इन मैचों से दोनों देशों को तैयारी करने का पर्याप्त समय मिलने वाला है।
फरवरी-मार्च में होगा विश्व कप का आयोजन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) फरवरी-मार्च में होने वाले विश्व कप 2026 में व्यस्त रहने वाली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल खेलती है तो वह पूरे संस्करण में काफी व्यस्त रहने वाली है।
मार्च-मई में होगा आईपीएल
विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में भारत (Team India) समेत विश्व के धुरंधर खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। ऐसे में मार्च और मई में भारत को किसी भी तरह की कोई श्रृंखला नहीं खेलनी है।
जून में होगी अफगानिस्तान से भिड़ंत
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक बार फिर राष्ट्रीय ड्यूटी पर लौंटेगे और जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेंगे। हालांकि, अभी तक इस द्विपक्षीय सीरीज के शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस सीरीज को खेला जाना पक्का माना जा रहा है।
साथ ही रोहित-विराट भी इसी सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे। बता दें कि, वनडे सीरीज के अलावा भारत (Team India)-अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।
छह महीने में Team India खेलेगी दो टीमों के साथ
देखा जाए तो भारतीय टीम आगामी छह महीनों में केवल दो द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। जहां जनवरी में उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा तो जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।
हालांकि, इन छह महीनों के अंदर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 और दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल 2026 खेला जाना है, जिसमें दुनियाभर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।
T20 World Cup 2026 को खिताब जीतने का दम रखती है ये टीमें, इन दो टीमों के बीच हो सकता है फाइनल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर