टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगले 5 सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें किस तारीख को कहां उतरेगी अब टीम इंडिया
Published - 14 Feb 2026, 10:42 AM | Updated - 14 Feb 2026, 10:47 AM
Table of Contents
Team India: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. भारत ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था. हालांकि, टीम इंडिया ( (Team India) ने 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला की जीत के साथ की थी. अब यह वर्ष भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत व्यस्त होने वाला है. क्योंकि, वर्ल्ड कप का समापन होते ही आईपीएल का आयोजन होगा, जो कि दो महीनों तक चलेगा.
इसके बाद फिर टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगा. वहीं, बीसीसीआई ने टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया है. चलिए तो जानते हैं भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ खेलेगी.
Team India जून 2026 शेड्यूल:

जून में भारत (Team India) अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे और 1 टेस्ट होगा. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम भारत का दौरा करेगी. हालांकि, श्रृंखला के लिए सटीक वेन्यू और तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
जुलाई 2026:
जुलाई में भारत (Team India) का इंग्लैंड दौरा होगा. भारतीय टीम पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगी.
टी20 सीरीज
1 जुलाई: पहला टी20 - चेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई: दूसरा टी20 - मैनचेस्टर
7 जुलाई: तीसरा टी20 - नॉटिंघम
9 जुलाई: चौथा टी20 - ब्रिस्टल
11 जुलाई: पांचवां टी20 - साउथैम्पटन
वनडे सीरीज
14 जुलाई: पहला वनडे - बर्मिंघम
16 जुलाई: दूसरा वनडे - कार्डिफ
19 जुलाई: तीसरा वनडे - लॉर्ड्स, लंदन
अगस्त 2026
अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका दौरा करेगा. दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. हालांकि, इस टेस्ट सीरीज की तारीख और मैदान के बारे में अभी बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है.
सितंबर 2026
सितंबर में अफगानिस्तान और भारत (Team India) के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. अभी इस श्रृंखला के लिए सटकी तारीख और वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ है.
वहीं, अफगानिस्तान के साथ भारतीय टीम सितंबर से अक्टूबर के बीच में वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे और 5 टी20i सीरीज भी खेलेगी. इस दौरे लिए इंडीज टीम भारत आएगी.
अक्टूबर-नवंबर 2026
अक्टूबर–नवंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उसके घर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ खेलेगी. इस दौरे में 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं.
Tagged:
team india bcci Team india Scheduleऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर