टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस टीम के साथ खेलेगी वनडे सीरीज

Published - 02 Mar 2026, 01:27 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:00 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया (Team India) के आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। मेन इन ब्लू जून 2026 में इस टीम की मेजबानी करेगी।

इस दौरे पर एक टेस्ट मैच और तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे और यह सीरीज 6 जून से 20 जून तक खेली जाएगी। मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम Team India) के लिए यह सीरीज़ काफी अहम मानी जा रही है।

जून में इस टीम के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज़ खेलेगी Team India

दरअसल, जून 2026 में भारतीय टीम (Team India) अफ़गानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जो 6 से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन यह दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले भारत और अफ़गानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था।

टेस्ट के बाद वनडे सीरीज़ शुरू होगी। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा। तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। तीनों वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे।

अफ़गानिस्तान के खिलाफ रणनीति होगी अहम

अफ़गानिस्तान की टीम पिछले कुछ वर्षों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। उनके स्पिन आक्रमण और आक्रामक बल्लेबाजी को हल्के में नहीं आंका जा सकता।

भारत (Team India) के लिए यह सीरीज़ 2027 वनडे विश्वकप के लिहाज़ से काफी अहम होगी। घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि अफ़गानिस्तान अपनी प्रतिस्पर्धी छवि को और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

इस घोषणा के बीच टीम इंडिया का ध्यान फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर केंद्रित है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 196 रन हासिल किए, जिसमें सानू सैमसन की 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

पावरप्ले में शुरुआती झटकों के बावजूद टीम ने संयम बनाए रखा और जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम का मुक़ाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में होगा।

अफ़गानिस्तान का भारत दौरा 2026 का कार्यक्रम

क्रम संख्या मैच तारीख स्थान
1 पहला टेस्ट 6 से 10 जून 2026 मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
2 पहला वनडे 14 जून 2026 धर्मशाला
3 दूसरा वनडे 17 जून 2026 लखनऊ
4 तीसरा वनडे 20 जून 2026 चेन्नई

ये भी पढ़े : फाइनल की राह में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, नहीं सुधरी तो मुश्किल में पड़ सकता है खिताब जीतने का सपना

Tagged:

team india IND vs AFG odi series T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

14 जून

धर्मशाला
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com