तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या, अय्यर, बुमराह, अक्षर, ईशान....
Published - 24 Jan 2026, 04:28 PM | Updated - 25 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (25 जनवरी) को असम के गुवाहाटी में स्थित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने पहले टी20 मैच में 48 रन की शानदार जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में टीम इंडिया का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला था।
भारत ने 209 रन का लक्ष्य केवल 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि गुवाहाटी में भी टीम इंडिया का यही अंदाज देखने को मिल सकता है। जबकि इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं अंतिम एकादश में किसे मिलेगा मौका, और किसकी होगी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी।
ईशान- अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत!
शुरुआती दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को तीसरे टी20 मैच से ड्रॉप किया जा सकता है। संजू ने सीरीज के पहले मैच में 10 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से केवल 6 रन निकले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू को बाहर करके उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है।
जहां ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से पारी की शुरुआत करवाई जा सकती है तो कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बैटिंग करने का फैसला कर सकते हैं। वहीं, नंबर चार पर बैटिंग के लिए श्रेयस अय्यर को भेजा जा सकता है। अय्यर किसी भी स्थान पर आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं और यही चीज उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है। जबकि आईपीएल 2025 में अय्यर ने 600 से अधिक रन ठोके थे।
भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर
हर्षित-कुलदीप की होगी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच (Team India) में हर्षित राणा और कुलदीप यादव का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों को दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के स्थान पर मौका दिया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि तीसरे टी20 में बुमराह और अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है।
ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना पड़ सकता है। जहां बुमराह भारत (Team India) के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मजबूती लेकर आते हैं तो उप कप्तान अक्षर पटेल निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। जबकि वह कप्तान को गेंदबाजी में पूरे चार किफायती ओवर निकालकर देते हैं।
तीसरे टी20 मैच के लिए Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर