अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या, अभिषेक, ईशान, बुमराह, वरुण....
Published - 18 Feb 2026, 12:08 PM | Updated - 18 Feb 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज कर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।
भारत (Team India) को इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ रखा है। जबकि 22 फरवरी वाले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान सूर्या, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती समेत ये 11 खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं।
सूर्या, अभिषेक, ईशान, बुमराह, वरुण....
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) का पिछला रिकॉर्ड काफी शानदार है, लेकिन इस टूर्नामेंट में प्रोटियाज ने भी अपने धांसू प्रदर्शन से सभी को चकित किया है। ऐसे में ये मुकाबला काफी टक्कर का हो सकता है। इस वाले मैच में जहां सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया (Team India) की कमान संभालते नजर आएंगे तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका मिल सकता है।
बता दें कि, अभिषेक का प्रदर्शन विश्व कप 2026 में बेहद साधारण रहा है। वहीं, रनों का अंबार लगाने वाले ईशान किशन, तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने वाले जसप्रीत बुमराह और रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ बाहर बैठने वाले अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है तो कुलदीप को बाहर किया जा सकता है।
तिलक, हार्दिक, पटेल से होगी प्रदर्शन की उम्मीद
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का प्रदर्शन बल्ले से बेहद साधारण रहा था। तिलक वर्मा ने मैच में 24 गेंदों पर केवल 25 रन बनाए थे, जबकि वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी संघर्ष भी कर रहे थे। लेकिन माना जा रहा है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में तिलक शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के बल्ले से भी भारतीय प्रशंसक तूफानी पारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हो सकता है। बता दें कि, भारत (Team India) का रिकॉर्ड अफ्रीका के खिलाफ काफी कमाल का है। जबकि टी20 विश्व कप 2026 में पहली बार पिछले संस्करण की गत विजेता और उप विजेता टीमें आमने-सामने आने वाली हैं।
अहमदाबाद में होगी भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक 3 मैच खेल चुका है और तीनों में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। जबकि भारत (Team India) विश्व कप में पहली बार यहां पर मुकाबला खेलने जा रहा है, ऐसे में प्रोटियाज के पास परिस्थितियों का अधिक अनुभव हो सकता है।
बता दें कि, साउथ अफ्रीका ने यहां पर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को भी हराया है। यही कारण है कि भारतीय टीम (Team India) अफ्रीका के खिलाफ अपना पूरा होमवर्क करके यहां आएगी। सुपर-8 में इस मैच से पहले भारत का सामना नीदरलैंड्स से यहीं पर होगा, जिससे उनको परिस्थितियों को समझने का थोड़ा समय मिलेगा।
Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह , वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर