6 घंटे पहले ही सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, इन 11 धुरंधरों को मौका

Published - 05 Mar 2026, 02:54 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:02 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

इस अहम मुकाबले से करीब 6 घंटे पहले टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम (Team India) इस मैच में अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी और उन 11 धुरंधरों को मौका दिया जाएगा।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी Team India

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत (Team India) उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है जिसने पिछले सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाई थी। उस मैच में भारतीय टीम (Team India) ने दबाव के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी और इसी वजह से टीम मैनेजमेंट इस कॉम्बिनेशन को बरकरार रखना चाहता है।

खास तौर पर संजू सैमसन की वापसी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। उनकी इस पारी ने टीम को बेहतर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी दिया है, जिससे बल्लेबाजी क्रम और मजबूत नजर आ रहा है।

मुंबई की पिच को देखते हुए बैटिंग पर जोर

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी वजह से भारतीय टीम से बैटिंग-हैवी लाइनअप उतारने की उम्मीद की जा रही है।

ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट ने स्पिन डिपार्टमेंट में भी संतुलन बनाए रखने का फैसला किया है। कुलदीप यादव को बाहर रखते हुए वरुण को स्पेशलिस्ट स्पिनर और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में बनाए रखा जा सकता है। इससे भारत को एक अतिरिक्त बल्लेबाज का फायदा भी मिलेगा, जो इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ काफी अहम हो सकता है।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह और अर्शदीप पर

भारतीय टीम (Team India) की तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। दोनों गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और अहम मौकों पर विकेट निकालने में सफल रहे हैं।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या टीम के तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अहम भूमिका निभाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और उन्हें यहां की परिस्थितियों का भी अच्छा अनुभव है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उनसे गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान की उम्मीद होगी।

बल्लेबाजों के सामने खुद को साबित करने का मौका

इस बड़े मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के लिए यह मैदान काफी खास है क्योंकि यह उनका आईपीएल होम ग्राउंड भी रहा है। इन खिलाड़ियों ने यहां कई टी20 मुकाबले खेले हैं और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं।

हालांकि टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का हालिया फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। ऐसे में सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

वहीं सभी की निगाहें संजू सैमसन पर भी टिकी रहेंगी, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके साथ ओपनिंग करने वाले अभिषेक शर्मा से भी टीम को एक बड़ी और विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी ताकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति बना सके और फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा सके।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (C) , तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़े : कैप्टन कूल पर भी चला कानून का डंडा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर MS Dhoni का कटा इतने रूपये का चालान

Tagged:

team india Ind vs Eng cricket news India Playing XI
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

मुंबई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com