न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI फिक्स, 2 साल बाद होगी स्टार खिलाड़ी की वापसी

Published - 17 Jan 2026, 05:18 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:03 PM

Team India

Team India: रविवार को वनडे सीरीज के अंतिम मैच के बाद 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ये सीरीज तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद दोनों टीमों (Team India) को सीधा आईसीसी इवेंट में मुकाबले खेलने हैं।

श्रृंखला का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा, जिसके लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। टीम प्रबंधन दो साल बाद वापसी कर रहे स्टार खिलाड़ी को पहले टी20 में मौका दे सकते हैं। जबकि भारत की प्लेइंग इलेवन पहले टी20 में कुछ इस तरह की रह सकती है।

दो साल बाद खिलाड़ी की वापसी

सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को वापसी का मौका दिया है। अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था। इसके बाद उन्हें टीम (Team India) से ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद चयनकर्ताओं ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है।

बता दें कि, अय्यर को स्क्वाड में तिलक वर्मा के स्थान पर मौका दिया गया है, जिनकी हाल ही में टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई है, जिसके कारण उन्हें शुरुआती तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है। माना जा रहा है कीवियों के खिलाफ अय्यर नंबर चार पर बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

ये खिलाड़ी हुए फिक्स

पहले टी20 मैच में टीम (Team India) प्रबंधन सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का चयन कर सकता है। वहीं, नंबर तीन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। चौथे पर श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है, जबकि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, उप कप्तान अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह का खेलना फिक्स माना जा रहा है।

जबकि स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका मिल सकता है। हालांकि, बिश्नोई के खेलने के चांस अधिक हैं, क्योंकि वह लेग स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा कर सकते हैं, जिसके कारण गंभीर उन्हें पहला मौका दे सकते हैं। बता दें कि, बिश्नोई को वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर मौका दिया गया है।

अर्शदीप सिंह को मौका मिलना मुश्किल

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह को पहले टी20 मैच में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि कोच गौतम गंभीर अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को मौका दे सकते हैं। हर्षित निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और यही कारण है कि उन्हें बतौर ऑलराउंडर खिलाया जा सकता है।

वहीं, जसप्रीत बुमराह भारत (Team India) के दूसरे फास्ट बॉलर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि, पहले टी20 में बुमराह का खेलना फिक्स माना जा रहा है, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी फास्ट बॉलर की भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है अर्शदीप सिंह को पहले टी20 में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम में हुआ बदलाव, सिर्फ एक T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी की हुई एंट्री

Tagged:

team india shreyas iyer cricket news INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दिसंबर 2023 को।

21 जनवरी को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com