टीम इंडिया की टीम का ऐलान होते ही पहले ODI की प्लेइंग इलेवन भी आई सामने, गिल, रोहित, कोहली, अय्यर, केएल....
Table of Contents
Team India : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की 15 सदस्य वाली टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में भारतीय टीम (Team India) के नियमित कप्तान और उपकप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है , जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए।
इस सीरीज का आगाज़ 11 जनवरी से वड़ोदरा में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग XI सामने आ चुकी है। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियो को मिली प्लेइंग XI में जगह ?
कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करते नज़र आएंगे।
गिल गर्दन में चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर ली है। वहीं, रोहित शर्मा अपने अनुभव और हालिया शानदार फॉर्म के दम पर एक बार फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नंबर-3-4-5 पर खेलेंगे ये बल्लेबाज
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में नंबर 3, 4 और 5 पर क्रमशः विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे। विराट कोहली एक बार फिर अपने पसंदीदा नंबर तीन स्थान पर उतरेंगे।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां तीन मैचों में करीब 150 की औसत से 302 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला था।
वहीं, नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे। अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
इसी चोट की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन सके थे। हालांकि अब पूरी तरह फिट होकर श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए वापसी करने को तैयार हैं।
नंबर पांच पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल बल्लेबाज़ी करते नज़र आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राहुल ने न सिर्फ शानदार कप्तानी की थी, बल्कि बल्लेबाज़ी से भी टीम को मजबूती दी थी। उनकी अगुआई में भारत ने सीरीज़ 2–1 से जीती थी।
इस दौरान राहुल ने तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए थे और खास तौर पर अंतिम ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पहले वनडे के लिए Team India का गेंदबाज़ी और ऑलराउंडर संयोजन
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) एक मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है, जो बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में योगदान देंगे।
स्पिन गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के पास होगी, जिनसे बीच के ओवरों में विकेट लेने की उम्मीद की जा रही है। तेज़ गेंदबाज़ी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जबकि उनके साथ हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा पेस अटैक को मजबूत बनाएंगे। कुल मिलाकर यह गेंदबाज़ी और ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए भरोसेमंद नजर आ रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ये 4 खिलाड़ी थे सबसे बड़े दावेदार, लेकिन गंभीर-अगरकर ने कर दिया किनारे