इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फिक्स, इन 11 खिलाड़ियों को सूर्य-गंभीर दे सकते हैं मौका
Published - 02 Mar 2026, 11:57 AM | Updated - 02 Mar 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Team India: रविवार को, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया (Team India) को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत बेहद जरूरी थी और इस मैच को जिताने में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का काफी अहम योगदान रहा।
संजू ने करो या मरो मुकाबले में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी। जबकि अब भारत (Team India) का सामना पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप-2 की टेबल टॉपर इंग्लैंड से होगा। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन की खुलासा हो गया है, जिसमें सूर्या और गंभीर इन 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
अभिषेक, ईशान, संजू होंगे टॉप थ्री
सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग इलेवन में शीर्ष तीन में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलने के बाद संजू ने ओपनिंग का स्थान पक्का कर लिया है तो उनके जोड़ीदार के रूप में अभिषेक शर्मा नजर आ सकते हैं।
बता दें कि, अभिषेक ने टूर्नामेंट में अभी तक केवल एक अर्धशतक लगाया है। जबकि ईशान किशन इंग्लैंड के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, ईशान ने विश्व कप की शुरुआत बतौर सलामी बल्लेबाज की थी, लेकिन लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को बनाने के लिए संजू को ओपनिंग स्लॉट में शामिल किया गया था।
सूर्या से अक्षर तक ये होगा बल्लेबाजी क्रम
शीर्ष तीन के बाद चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है, जिनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में मिला-जुला रहा है। यूएसए के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद उनके बल्ले से एक भी बड़ा स्को देखने को नहीं मिला है। लेकिन उनका किरदार बड़े मैच में काफी अहम रहने वाला है।
पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा को भेजा जा सकता है, जो कि इस नंबर पर काफी बेहतर नजर आ रहे हैं। जबकि छठे पर हार्दिक पंड्या और सातवें पर शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। इसके बाद आठवें नंबर पर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। भारत (Team India) के लिए अच्छी बात ये है कि उनके पास नंबर आठ तक मुख्य बल्लेबाजी है, जो कि किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखती है।
अर्शदीप,वरुण, बुमराह भी प्लेइंग इलेवन में होंगे मौजूद
इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पावर प्ले और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी साधारण रहा था, लेकिन मुंबई की लाल मिट्टी वाली पिच इन दोनों का काफी रास आ सकती है।
जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का रोल भी इंग्लैंड के खिलाफ काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अंग्रेजों को वरुण की फिरकी समझने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जबकि बुमराह और अर्शदीप सिंह की मिश्रण वाली गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए काल बनती दिखाई दे सकती है।
बता दें कि, भारत (Team India) प्लेइंग इलेवन में केवल तीन प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतर रहा है। जबकि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के रूप में कप्तान सूर्या के पास बॉलिंग विकल्प मौजूद होंगे।
Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर