बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI-टी20 सीरीज के लिए 15-15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, ये तगड़े खिलाड़ी करेंगे दौरा

Published - 06 Jan 2026, 09:47 AM | Updated - 06 Jan 2026, 01:01 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) साल 2026 में अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को मजबूती देने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भारत का बांग्लादेश दौरा खास माना जा रहा है, जहां वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी।

पहले टल चुकी इस सीरीज को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है और बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI-टी20 सीरीज के लिए 15-15 सदस्यीय मजबूत टीम इंडिया (Team India) सामने रख दी है।

युवा जोश और अनुभवी सितारों के संतुलन के साथ यह दौरा भारतीय टीम (Team India) के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिला मौका ?

कप्तान शुभमन गिल समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिली वनडे टीम में जगह

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में चुनी गई इस 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।

सीनियर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली शीर्ष क्रम को मजबूती देंगे, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ऋषभ पंत के कंधों पर होगी।

उपकप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर की रीढ़ साबित हो सकते हैं। ऑलराउंड विभाग में रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और स्पिनर कुलदीप यादव संभालते नजर आएंगे, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने का माद्दा रखते हैं। कुल मिलाकर, यह टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन की पूरी क्षमता रखती है।

कप्तान सूर्या समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिली टी20 टीम में जगह

बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) में आक्रामक बल्लेबाज़ी, बहुआयामी ऑलराउंड विकल्प और घातक गेंदबाज़ी का मजबूत संयोजन पेश करती है।

ओपनिंग और टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाज़ तेज़ शुरुआत देने का माद्दा रखते हैं, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन संभालेंगे।

मिडिल ऑर्डर को ताकत हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और फिनिशर रिंकू सिंह से मिलेगी, जबकि उपकप्तान अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंड संतुलन प्रदान करेंगे। गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान विश्वस्तरीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी, जिनका साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा देंगे।

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह टी20 टीम तेज़ रफ्तार क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आती है।

कब होगी भारत और बांग्लादेश की सीरीज?

भारत और बांग्लादेश के बीच बहुप्रतीक्षित वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन अगस्त से सितंबर 2026 के बीच होने की संभावना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम (Team India) इस दौरान बांग्लादेश दौरे पर रह सकती है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे सीरीज की शुरुआत 1 सितंबर 2026 से हो सकती है। इस दौरान दूसरा वनडे 3 सितंबर और तीसरा व अंतिम वनडे मुकाबला 6 सितंबर को खेले जाने की संभावना है। इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज़ 9 सितंबर से किया जाएगा, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले 11 और 13 सितंबर को खेले जा सकते हैं।

हालांकि, मौजूदा राजनीतिक हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह सीरीज बांग्लादेश के बजाय किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित की जा सकती है।

ऐसे में दुबई को संभावित आयोजन स्थल माना जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार सितंबर 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच यह सीरीज खेली जा सकती है।

बांग्लादेश के खिलाफ Team India का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)

ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली वनडे मैच से हुए बाहर

Disclaimer: बांग्लादेश सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india bcci IND vs BAN T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

सितम्बर 2026

तीन वनडे और तीन टी20
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com