श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की ODI सीरीज घोषित, कुछ ऐसी होगा भारत का स्क्वाड, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल....
Published - 27 Mar 2026, 11:37 AM | Updated - 27 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका इस साल के अंत में भारत का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच एकदिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला खेली जाएगी।
यह सीरीज इसलिए भी खास रहने वाली है, क्योंकि काफी लंबे समय बाद श्रीलंका भारत (Team India) का दौरा करने जा रही है। जबकि इस सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड भी सामने आ चुका है, जिसकी कमान शुभमन गिल के पास होगी तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल समेत ये भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।
शुभमन गिल को मिलेगी कप्तानी!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुभमन गिल को वनडे प्रारूप का फुल टाइम कप्तान नियुक्त कर दिया है। ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, भारत ने अभी तक गिल की कप्तानी में केवल दो वनडे सीरीज खेली है और दोनों में ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।
पहले गिल की कप्तानी में भारत (Team India) को ऑस्ट्रेलिया ने हराया और फिर न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पराजित कर दिया। लेकिन गिल भविष्य में अपने इन आंकड़ों में बदलाव जरूर करना चाहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान श्रृंखला को 3-0 से जीतना चाहेंगे।
रोहित, कोहली, केएल भी शामिल
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आने वाले हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है, जिसके बाद चयनकर्ता इनको श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में मौका दे सकते हैं।
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम प्रबंधन की पहली पसंद केएल राहुल होंगे, जो कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। जबकि ऋषभ पंत बैकअप विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। साथ ही इस सीरीज से रवींद्र जडेजा को बाहर करके उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है तो ऋतुराज गायकवाड़ पर भी चयन समिति भरोसा जता सकती है।
मई 2027 तक अब कुल 20 ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया, सभी मैच की डेट का अधिकारिक ऐलान
कब खेली जाएगी सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच की मेजबानी 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को सौंपी गई है तो 19 दिसंबर को अंतिम एकदिवसीय मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
यह सीरीज प्रशंसकों के रोमांच के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि काफी लंबे समय बाद द्विपक्षीय सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम भारत (Team India) का दौरा करने आ रही है।
Team India का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे से होम ODI सीरीज के लिए कप्तान-उपकप्तान फाइनल, ये 2 दिग्गजों को कमान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर