अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान-उपकप्तान तैयार, इन 2 खिलाड़ी को अजीत अगरकर सौंप रहे कमान
Table of Contents
Ajit Agarkar : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी। अपनी ही घरेलू सरज़मीं पर भारतीय टीम को एक साल के अंदर दूसरी बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, अक्टूबर–नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से मात दी थी।
अब टीम इंडिया की अगली टेस्ट चुनौती अफगानिस्तान के खिलाफ होगी। इस आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने दो खिलाड़ियों को टीम की बागडोर सौंपने का फैसला लिया है।
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकती हैं कमान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट का शिकार हो गए थे। साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए उन्हें अचानक गर्दन में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद एहतियातन उन्हें उसी शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज मिल गया, लेकिन इस चोट के कारण वह गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हो गए और आगे के इलाज के लिए मुंबई रवाना होना पड़ा।
अब गिल तेजी से फिट हो रहे हैं और उम्मीद है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) उन्हें अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में कप्तान के रूप में टीम में वापसी का मौका दे सकते हैं।
भारत की कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। यह सीरीज गिल एंड कंपनी के लिए बेहद अहम होगी, क्योंकि लगातार दो घरेलू सीरीज में वाइटवॉश झेलने के बाद टीम को अपनी साख बचाने की चुनौती का सामना करना है।
Ajit Agarkar बना सकते हैं इस खिलाड़ी को उप-कप्तान
गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी, हालांकि उनकी अगुवाई में भारत को 408 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।
हालांकि, अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मुक़ाबले में उप-कप्तान के रूप में खुद पंत के लिए भी बड़ी परीक्षा साबित होने वाली है।
कब खेला जाएगा भारत और अफ़ग़ानिस्तान का टेस्ट ?
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच जून 2026 में खेला जाएगा और इस पूरी सीरीज की मेजबानी भारत करेगा। इस दौरे में अफ़गानिस्तान टीम भारत आकर 1 टेस्ट के अलावा 3 वनडे मुकाबले भी खेलेगी।
दोनों टीमों के बीच इससे पहले साल 2018 में बेंगलुरु में एकमात्र टेस्ट खेला गया था, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 2 दिनों के भीतर मैच को समाप्त कर दिया था। टीम इंडिया ने वह मुकाबला एक पारी और 262 रनों से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़े : 6,6,6,6,6,6.... CSK की इस बल्लेबाज ने मचाया धमाल, गेंदबाजों की कुटाई कर खेली 119 रनों की विस्फोटक पारी